Breaking News in Primes

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिला शिक्षा अधिकारियों व सहायक संचालकों के तबादले

कटनी को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी, 11 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

0 1

स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जिला शिक्षा अधिकारियों व सहायक संचालकों के तबादले

 

कटनी को मिला नया जिला शिक्षा अधिकारी, 11 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी

 

भोपाल, 18 जून 2026। मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक एवं सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 11 अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री सच्चिदानंद पाण्डेय को कटनी का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, जबकि भिण्ड, विदिशा, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, शाजापुर, नरसिंहपुर, बैतूल एवं भोपाल से संबंधित अधिकारियों को विभिन्न जिलों में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!