Breaking News in Primes

*विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर संपन्न, 111 में से 69 आवेदनों का मौके पर निराकरण*

0 0

*विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर संपन्न, 111 में से 69 आवेदनों का मौके पर निराकरण*

 

*लाड़ली लक्ष्मी योजना, पीएम आवास और पेंशन के स्वीकृति पत्र वितरित*

 

भैंसदेही / ललित छत्रपाल :- जनपद पंचायत भैंसदेही के प्रांगण में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय जनकल्याण शिविर मंगलवार को संपन्न हो गया। शिविर में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। शिविर के अंतिम दिन जनपद पंचायत अध्यक्ष, नप अध्यक्ष सहित क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

*111 आवेदन प्राप्त, 69 का मौके पर निराकरण*

शिविर में कुल 111 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार स्थिति इस प्रकार रही , इनमें से 69 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष 42 आवेदनों के लिए आवेदकों को एक सप्ताह की समय-सीमा देकर निराकरण का आश्वासन दिया गया है।

 

*हितग्राहियों को बांटे स्वीकृति पत्र*

शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों के हाथों विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए:

1. *लाड़ली लक्ष्मी योजना*: 5 बेटियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

2. *प्रधानमंत्री आवास योजना*: जनपद पंचायत क्षेत्र के 14 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

3. *भवन अनुज्ञा*: 3 हितग्राहियों को भवन निर्माण की अनुमति पत्र दिए गए।

4. *पेंशन योजनाएं*: समस्त प्रकार की पेंशन योजनाओं के 19 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

 

*शिविर का उद्देश्य*

जनकल्याण शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा नागरिकों की राजस्व, पेंशन, आवास, बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था। अधिकारियों ने बताया कि जिन 42 आवेदनों का निराकरण शेष है, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई कर आवेदकों को सूचित किया जाएगा।

 

*जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ समापन*

समापन अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशवंती धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष सोलंकी, पूर्व नप अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, प्रदीप सिंह किलेदार, सुरेश पाल, संतोष पाल, जनपद सदस्य इंद्रकुमार घोंड़की, मलुक चंद दहीकर, श्रीमती सुमित्रा कुमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी की मौजूदगी में नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और उनका निराकरण किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!