शिव महापुराण कथा का हुआ समापन,हवन, चढ़ोत्ती, कन्या- ब्राह्मण भोज व भण्डार आज।* टिकरी के कुंवर अर्जुन सिंह परिणय वाटिका में कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी के मुखारविंद से संचरित हो रही थी कथा।
*शिव महापुराण कथा का हुआ समापन,हवन, चढ़ोत्ती, कन्या- ब्राह्मण भोज व भण्डार आज।*
टिकरी के कुंवर अर्जुन सिंह परिणय वाटिका में कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी के मुखारविंद से संचरित हो रही थी कथा।
सीधी/मझौली
खरमास के पावन अवसर पर क्षेत्र में सुख शांति व लोगों के कल्याण के लिए मझौली क्षेत्र के टिकरी स्थित “कुंवर अर्जुन सिंह स्मृति परिणय वाटिका” में शेर गांव निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद सिंह चौहान द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा जो विगत 5 जून से कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी अयोध्याधाम के मुखारविंद से संचरित हो रही थी आज 16 जून को विनायक खण्ड/संहिता (गणेश जी की महिमा) प्रासंगिक पाठ के साथ समापन किया गया।आज 17 जून 2026 दिन बुधवार को हवन पूजन, चढ़ोत्ती, कन्या, ब्राह्मण भोज,महाप्रसाद वितरण व विशाल भंडारा आयोजित किया गया है आयोजक चौहान परिवार शेर गांव आनंद -प्रभा सिंह, गंगा प्रताप -पुष्पा सिंह, अरविंद -अंतिमा सिंह, अरुण – खुशबू सिंह, राजेश –पूजा सिंह आदि द्वारा लोगों से भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
कथा का शुभारंभ कुल गुरु श्री श्री 1008 अखिलेश्वराचार्य जी महराज के सानिध्य में विशाल शोभायात्रा के किया गया था कथा का संचार कथा प्रवक्ता श्री चन्द्रान्शु महाराज जी अयोध्याधाम के मुखारविंद से विगत 5 जून से 16 जून तक प्रतिदिन समय शाम 3 से 7 तक किया गया। जहां मुख्य श्रोता के रूप में उर्मिला सिंह-,स्व. राजभान सिंह, जनपद अध्यक्ष मझौली सुनौना-संजीव सिंह विराजमान हो कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित कर क्षेत्र वासियों को कथा श्रवण व पुण्य लाभ प्राप्त करने का अवसर प्रदान किये।
सचरित 11 दिवसीय इस शिव-महापुराण कथा का समापन करने विध प्रदेश से प्रबुद्ध वरिष्ठ जन -सीधी सिंगरौली सांसद डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश शासन चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया, मऊगंज के पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना, सीधी जिले के कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह चौहान, संगठन महामंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप अभिनेत्री, प्रथम व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी चिन्तामण तिवारी,महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश सिंह, कुसमी जनपद अध्यक्ष श्यामबती सिंह, जिला पंचायत सदस्य व समिति सभापति कृष्ण लाल छोटू पयासी,पूजा सिंह कुशराम, सहित क्षेत्र एवं जिले भर से राज नेता ,वरिष्ठ जन शुभचिंतक व क्षेत्र के लोग भारी संख्या में पहुंच भक्ति भाव से ध्यान पूर्वक कथा का समापन कर आनंदित हो पुण्य लाभ व स्वामी जी एवं कथा प्रवक्ता श्री चंद्राशु जी महाराज अयोध्या धाम का आशीर्वाद प्राप्त किये।