Breaking News in Primes

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 CMHO सहित वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

रतलाम, बड़वानी, झाबुआ, सिवनी और दमोह समेत कई जिलों में बदले स्वास्थ्य प्रशासन के चेहरे

0 75

मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 CMHO सहित वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

 

रतलाम, बड़वानी, झाबुआ, सिवनी और दमोह समेत कई जिलों में बदले स्वास्थ्य प्रशासन के चेहरे

 

सरकार का सख्त निर्देश: 7 दिन में नई पदस्थापना पर जॉइनिंग अनिवार्य, HRMS पर होगा कार्यभार ग्रहण

 

भोपाल, 16 जून। मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्वास्थ्य प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 12 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) एवं वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत रतलाम, बड़वानी, झाबुआ, ग्वालियर, टीकमगढ़, सिवनी और दमोह सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

 

जारी आदेश के अनुसार डॉ. किरण वाडिवा को रतलाम का CMHO बनाया गया है, जबकि डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर को सिवनी से बड़वानी स्थानांतरित किया गया है। डॉ. पंकज दुबे को सिवनी का CMHO नियुक्त किया गया है। वहीं झाबुआ, टीकमगढ़, ग्वालियर और दमोह में भी प्रभार संबंधी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

 

राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी अधिकतम सात दिवस के भीतर कार्यमुक्त होकर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करें। कार्यभार ग्रहण HRMS पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगा। आदेश का पालन नहीं करने या बिना अनुमति अवकाश लेने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!