Breaking News in Primes

खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 खनि निरीक्षकों के तबादले

भोपाल, विदिशा, राजगढ़ सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं

0 108

खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 खनि निरीक्षकों के तबादले

 

भोपाल, विदिशा, राजगढ़ सहित कई जिलों में नई पदस्थापनाएं

 

प्रशासनिक आधार पर जारी हुए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू

 

भोपाल, 15 जून। मध्यप्रदेश शासन के खनिज साधन विभाग ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ खनि निरीक्षकों के तबादले किए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 9 खनि निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई पदस्थापना दी गई है।

 

जारी आदेश के तहत राजगढ़ में पदस्थ खनि निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है, जबकि भोपाल में पदस्थ पूजा वानखेड़े को विदिशा पदस्थ किया गया है। नर्मदापुरम की पिंकी चौहान को बालाघाट तथा बालाघाट के बसंत पाटिल को नर्मदापुरम स्थानांतरित किया गया है।

 

इसी प्रकार भिंड के गणेश विश्वकर्मा को शाजापुर, सीहोर की खुशबू वर्मा को राजगढ़, बड़वानी के शांतिलाल निनामा को देवास, रीवा की आरती सिंह को सीधी तथा बालाघाट के सुरेश कुमार कुलस्ते को मंडला भेजा गया है।

 

खनिज साधन विभाग की अवर सचिव शर्मिला ठाकुर द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए जाने का उल्लेख किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!