राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 101 तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के तबादले
भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन सहित कई जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 101 तहसीलदार-प्रभारी तहसीलदारों के तबादले
भोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन सहित कई जिलों में बदले गए राजस्व अधिकारी
प्रशासनिक और स्वेच्छा आधार पर जारी हुआ स्थानांतरण आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 101 तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं भू-संसाधन प्रबंधन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता तथा स्वयं के व्यय पर विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। भोपाल, जबलपुर, इंदौर, रायसेन, सीहोर, धार, उज्जैन, खंडवा, नरसिंहपुर, अशोकनगर, विदिशा और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। शासन ने सभी कलेक्टरों को संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।





