Breaking News in Primes

जाम से मिलेगी राहत, आवागमन होगा सुगम भरवारी के विकास को मिलेगी नई गति: कविता पासी

0 0

News By-नितिन केसरवानी

भरवारी में 13.65करोड़ से बनेगा अंडरपास, जाम के झाम से मिलेगी निजात ।

रेलवे ने जारी किया टेंडर, जुलाई तक बन कर होगा तैयार।

कौशाम्बी:भरवारी कस्बे में रेलवे क्राॅसिंग पर रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 13.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर अध्यक्ष कविता पासी के प्रयासों से उपमुख्यमंत्री द्वारा शासन की ओर से इसके लिए बजट दे दिया गया है। रेलवे के अधिकारीओ ने टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर लिया हैं। जुलाई माह तक बनकर हो जाएगा तैयार।

प्रयागराज-कानपुर रेलखंड पर कस्बे के बीचोबीच रेलवे क्राॅसिंग है। इस रेलखंड पर दिन भर ट्रेनों का आवागमन होता रहता है। इसकी वजह से दिन में ज्यादातर समय यह क्राॅसिंग खुलती व बंद होती रहती है। इसकी वजह से कस्बेवासियों व राहगीरों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसी समस्या को प्रमुखता देते हुए नगर अध्यक्ष कविता पासी ने शासन को समस्या से अवगत कराते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से विशेष निवेदन कर अंडरपास स्वीकृत करवाने को कहा था। शासन से बजट मिलते ही अब रेलवे की ओर से यहां अंडरपास बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया जिसकी लागत 13.65 करोड़ रुपये है। भरवारी बस स्टॉप से प्राइमरी स्कूल होते हुए मंदिर परिसर से सीधे पानी टंकी मुहल्ले में बने पंप हाउस से अंडर पास बनेगा और रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिम की तरफ 200 मीटर आगे निकलेगा।रेलवे लाइन के दोनों ओर 75-75 मीटर लंबा होगा। इसकी ऊंचाई ढाई मीटर और चौड़ाई ढाई मीटर होगी। इससे छोटे चार पहिया वाहन, बाइक और साइकिल सवारों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। कार्यदायी संस्था निर्माण शुरू कराएगी। अंडरपास को बनने में बारह महीने का वक्त लगेगा।

– भरवारी में रेलवे क्राॅसिंग पर 13.65 करोड़ की लागत से अंडरपास बनना है।टेंडर 8 जून को हो गया है कार्यादेश मिलते हो 12 महीने में आरयूबी निर्माण कार्य जुलाई माह तक हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभागीय कार्रवाई भी पूरी हो गई है जल्द से जल्द काम शुरू जाएगा। कविता पासी, नगर अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद भरवारी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!