करणी सेवा परिवार द्वारा आयोजित ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला के चतुर्थ दिवस का सफल आयोजन
लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल
*करणी सेवा परिवार द्वारा आयोजित ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला के चतुर्थ दिवस का सफल आयोजन
*
धामनोद करणी सेवा परिवार द्वारा आयोजित ब्यूटी पार्लर एवं मेहंदी प्रशिक्षण कार्यशाला के चतुर्थ दिवस पर लगभग 110 बालिकाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बालिकाओं के उत्साह को और अधिक प्रोत्साहित करने हेतु नगर की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेखा कियावत जैन ने अपना अमूल्य समय निकालकर कार्यशाला में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा गुड टच–बैड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। साथ ही उन्होंने यह सराहनीय घोषणा भी की कि कार्यशाला में भाग लेने वाली सभी बालिकाओं के लिए उनके क्लीनिक पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध रहेगा।
डॉ. सुरेखा कियावत जैन ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं प्रशिक्षकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के व्यस्ततम जीवन में भी समाज सेवा के लिए समय निकालना वास्तव में प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायक कार्य है।
प्रतिकूल मौसम के बावजूद बालिकाओं का उत्साह, सहभागिता एवं सीखने की लगन लगातार बनी हुई है, जो इस कार्यशाला की सफलता को दर्शाती है।