Breaking News in Primes

सोनहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता 6 नग मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार 

0 2

हेडलाईन

सोनहत पुलिस को मिली बड़ी सफलता 6 नग मोटरसाइकिल के साथ चोर गिरफ्तार

 

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़

स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

जिला कोरिया के थाना सोनहत में पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना एवं जिले के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय एक चोर को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से चोरी की गई 06 मोटर सायकल को बरामद किया है। दिनांक 05.06.2026 को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंगवाही का एक व्यक्ति मोटर सायकल बेचने के ल‍िए ग्राहक तलाश कर रहा है। यदि शीघ्रता की जावे तो उसे पकड़ा जा सकता है । तब संद‍िग्ध व्यक्ति को थाना तलब कर उससे पूछताछ करने पर उसके द्वारा ग्राम केशगवां के जंगलो में एक खण्डहरनुमा भवन में 06 नग मोटरसायकल छुपा कर रखना स्वीकार करने पर पुलिस द्वारा आरोपी बृज कपूर की निशानदेही पर 06 नग मोटर सायकल बरामद की गई है। बरामद वाहनों में एचएफ डीलक्स स्प्लेण्डर, बजाज सीटी 100 वाहन शाम‍िल है। कार्रवाई में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक कोरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा शाह चौबे एवं एसडीओपी राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सोनहत विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रशिक्षु उप निरीक्षक धलेन्द्र प्रसाद भारती प्र.आर. सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, आर. सुरेश कुमार यादव, आर. शंकर सुमन तिवारी, आर. केशव सोनवानी, आर. निखिलेश राजवाड़े सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा चोरी की घटनाओं से प्रभावित वाहन स्वामियों में संतोष का माहौल है। थाना प्रभारी सोनहत के साथ समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदानरहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!