Breaking News in Primes

अपहृत 13 वर्षीय बालिका को पटना पुलिस ने सकुशल बरामत कर परिजनों को सौंपा गया  इस कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है परिजनों ने पटना पुलिस को धन्यवाद व्यापित किया है 

0 9

हेडलाइन

अपहृत 13 वर्षीय बालिका को पटना पुलिस ने सकुशल बरामत कर परिजनों को सौंपा गया

इस कार्यवाही से क्षेत्र की जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है

परिजनों ने पटना पुलिस को धन्यवाद व्यापित किया है

दैनिक

प्राईम संदेश कोरिया छत्तीसगढ़ स्टेट हेड अजीमुदिन अंसारी

 

कोरियाजिल के अंतर्गत आने वालाथाना पटना पुलिस को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अपहरण के प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने 13 वर्षीय बालिका को उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।

प्रकरण में बालिका के लापता होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना पटना पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं लगातार की गई पतासाजी के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया तथा उसके कब्जे से बालिका को सुरक्षित मुक्त कराया।बरामदगी के उपरांत बालिका को विधिसम्मत कार्रवाई पूर्ण कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। लंबे समय से अपनी पुत्री की तलाश में परेशान परिजनों ने बालिका को सकुशल वापस पाकर राहत की सांस ली तथा पुलिस की कार्यवाही के प्रति आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना पटना पुलिस प्रमोद पांडेय सहायक उपनिरी धनंजय सिंह महिला आरक्षण कांति कुशवाहा ज्वाला साहूकी टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। पुलिस ने बताया कि बालिका की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रही तथा पूरे अभियान को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ अंजाम दिया गया।

फोटो कैप्शन:

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से बरामद 13 वर्षीय बालिका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी के साथ थाना पटना पुलिस की टीम कि सराहनीय योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!