Breaking News in Primes

सरैहा,सेमरिहा, सिरौला,तिलवारी में शिविर आयोजित।  लोगों को किया गया जागरूक, योजनाओं की दी गई जानकारी। आवेदन पत्र का हुआ निराकरण।

0 2

सरैहा,सेमरिहा, सिरौला,तिलवारी में शिविर आयोजित।

लोगों को किया गया जागरूक, योजनाओं की दी गई जानकारी। आवेदन पत्र का हुआ निराकरण।

 

सीधी/मझौली

 

केन्द्र व प्रदेश सरकार के निर्देश के परिपालन में कार्यालय कलेक्टर जिला सीधी के जारी आदेश के के अनुरूप जिलेभर में प्रधानमंत्री जनमन एवं धरती आवा जनजातीय अभियान अंतर्गत 18मई से 25 मई 2026 तक शिविर आयोजित कर लोगों में जन जागरूकता लाने एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

इसी कड़ी में विकासखंड मझौली के

सरैहा,सेमरिहा,सिरौला एवं तिलवारी में शिविर आयोजित किया जाकर लोगों को जागरुक करते हुए शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।

शिविर के बारे में जानकारी देते हुए सेक्टर अधिकारी रमेश प्रसाद पाठक अधीक्षक आदिवासी बालक आश्रम छिदहाटोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश अनुसार क्लस्टर नोडल अधिकारी कमलेश चौधरी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में चयनित जनजातीय समुदाय ग्रामों में शिविर आयोजित कर लोग को जागरूक किया गया एवं वर्तमान में संचालित केन्द्र व प्रदेश सरकार की शासकीय योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया गया।तथा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया।शिविर में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, तथा ग्राम स्तर के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!