Breaking News in Primes

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक* *प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर* *सुशासन तिहार के आवेदनों स्वयं परीक्षण करें अधिकारी एवं शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश* *पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की धीमी ऋण स्वीकृति पर पर नाराजगी, धीमी स्वीकृति वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश*

0 38

*कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक*

 

*प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- कलेक्टर*

 

*सुशासन तिहार के आवेदनों स्वयं परीक्षण करें अधिकारी एवं शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश*

 

*पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की धीमी ऋण स्वीकृति पर पर नाराजगी, धीमी स्वीकृति वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश*

*पूरक परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश*

 

*पेयजल, बिजली संबंधी प्राप्त शिकायतों का करें तत्काल निराकरण*

 

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति समीक्षा की, उन्होंने कहा पीएम आवास योजना के तहत प्राप्त शिकायतों को गंभीरता लें तथा योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संबंधित सीएमओ एवं जनपद पंचायत सीईओ को निर्देश दिए कि शिकायत प्राप्त होने पर मौके पर पहुंचकर हितग्राहियों से स्वयं चर्चा कर जांच करें तथा समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण करें तथा प्राप्त शत-प्रतिशत आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, आवेदकों की समस्याओं को सुनें एवं पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान करें। कलेक्टर ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा के दौरान बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति प्रक्रिया में हो रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने धीमी प्रगति वाले बैंकर्स को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के संबंध में कार्यशालाओं का आयोजन किया जाए, ताकि ग्रामीणों को कचरा पृथक्करण, स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दे । उन्होंने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने आगामी पूरक परीक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आवश्यक तैयारी करायें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को विषयवार विशेष मार्गदर्शन दिया जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाए रखना शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कहीं भी पेयजल समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने बिजली संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति बाधित होने, ट्रांसफार्मर खराब होने अथवा अन्य विद्युत समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। बैठक में कलेक्टर ने बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ईऑफिस, आयुष्मान कार्ड, वय वंदना कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना एवं आगामी खरीफ फसल की तैयारी की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे,अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, अपर कलेक्टर आर के तम्बोली, संयुक्त कलेक्टर संदीप ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!