मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले की छ: छात्राएं बनी प्रतिभागी।
मुख्यमंत्री के मुख्य अतिथि में प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में जिले की छ: छात्राएं बनी प्रतिभागी।
*अरविंद सिंह परिहार सीधी*
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 6 अक्टूबर 2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य एवं शिक्षा एवं परिवहन मंत्री डॉ.उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता तथा आयुक्त अभिषेक सिंह व सचिव स्कूल शिक्षा डा.संजय गोयल के विशिष्ट आतिथ्य में
राज्यस्तरीय कार्यक्रम
संपन्न हुआ।जिस कार्यक्रम में
सीधी जिले के छः बालिकाओं का दल सांदीपनि विद्यालय पथरौला प्राचार्य व प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी मझौली शैलेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में शामिल हो अपने प्रतिभा का प्रदर्शन की। जहां 5 चित्रकला एवं 1 भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागी बनी। जिसमें एक उत्कृष्ट विद्यालय,2 गणेश विद्यालय 1 मॉडल खजुरी एक गांधी स्कूल एवं 1 सांदीपनि विद्यालय पथरौला की सामिल रही।

प्रदर्शनी सांदीपनि पथरौला की छात्रा कु रुचि गुप्ता एवं गांधी स्कूल की छात्रा सृष्टि पांडे के द्वारा लगाई गई थी।
कार्यक्रम पश्चात प्रतिभागियों के साथ स्कूल शिक्षा मंत्री एवं जिले के पूर्व कलेक्टर रह चुके आयुक्त अभिषेक सिंह से मुलाकात कर मार्गदर्शन एवं स्नेह प्राप्त की। प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आयुक्त सर द्वारा सीधी जिले की व्यवस्था के बारे मे भी चर्चा कर जानकारी ली गई।