टी आई राजेश सातनकर पर Police Act 1861′ की धारा 29 के तहत कार्यवाही न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने दिए निर्देश* *बाइक जब्त कर मुकरे भैंसदेही टीआई; मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया केस*
*टी आई राजेश सातनकर पर Police Act 1861′ की धारा 29 के तहत कार्यवाही न्यायिक मैजिस्ट्रेट ने दिए निर्देश*
*बाइक जब्त कर मुकरे भैंसदेही टीआई; मजिस्ट्रेट ने दर्ज किया केस*

भैंसदेही / कानून के रखवालों द्वारा ही कानून की आंखों में धूल झोंकने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भैंसदेही थाना प्रभारी राजेश सातनकर को कोर्ट में झूठी और भ्रामक जानकारी देना बेहद भारी पड़ गया। भैंसदेही न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी महेंद्र सिंह मेहसन की कोर्ट ने थाना प्रभारी के इस कृत्य को गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ खुद संज्ञान लिया है। कोर्ट ने थाना प्रभारी के विरुद्ध पुलिस अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत दांडिक प्रकरण दर्ज कर 24 जून को कोर्ट में तलब किया है।
*महाराष्ट्र पुलिस ने कोर्ट में लगाई थी अर्जी तब बेनकाब हुआ झूठ*
समान आया कि दरअसल, पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के एक थाने ने इन मोटरसाइकिलों को अपनी कस्टडी में (सुपुर्दगी) लेने के लिए कोर्ट में एक अर्जी लगा दी। महाराष्ट्र पुलिस की अर्जी और भैंसदेही थाना प्रभारी के “नो व्हीकल सीज्ड” के दावे में भारी विरोधाभास था। जब कोर्ट ने रिकॉर्ड खंगाले तो थाना प्रभारी का झूठ बेनकाब हो गया। इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी द्वारा कोर्ट में सरेआम असत्य जानकारी देने से पुलिस की कार्यप्रणाली और उसकी नीयत पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। थाना प्रभारी राजेश सातनकर के खिलाफ कोर्ट ने पुलिस अधिनियम 1861 की धारा 29 (कर्तव्य की उपेक्षा / अनुशासनहीनता) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 212 व 227 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दांडिक प्रकरण क्रमांक 159/2026 दर्ज किया है।
*आदेश की कॉपी मिलने पर कार्रवाई करेंगे* एसपी जैन
बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने बताया कि अभी माननीय न्यायालय से हमारे पास इस तरह की जानकारी नहीं है। हम आदेश की कॉपी मिलने पर आगे की कार्रवाई करेंगे। जानकारी के मुताबिक भैंसदेही पुलिस ने पिछले दिनों इलाके से 10 बाइक जब्त की थीं। इन मोटरसाइकिलों के संबंध में न्यायालय ने भैंसदेही थाने से विस्तृत रिपोर्ट और जानकारी मांगी थी। लेकिन थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने कोर्ट को लिखित में यह चौंकाने वाली जानकारी भेज दी कि थाने द्वारा ऐसी कोई भी मोटरसाइकिल जब्त नहीं की है। साभार