Breaking News in Primes

धामनोद थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0 27

लोकेशन धामनोद

 

 

*धामनोद थाना क्षेत्र में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

 

*धामनोद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा*

 

 

धामनोद/// धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में , नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देश पर, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में, एसडीओपी धामनोद अर्चना रावत के मार्गदर्शन में , थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में, पुलिस ने कार्रवाई की।

फरियादिया ने, धामनोद थाना पर,रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ,22 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे वह बाजार गई थी। जब वह वापस घर लौटी, तो उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली। तलाश करने पर भी बालिका का पता नहीं चला। फरियादिया को आशंका थी कि, कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

 

शिकायत के आधार पर धामनोद थाने में अपराध क्रमांक 417/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की। टीम ने मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के आधार पर नाबालिग बालिका को तलाश किया। इसके बाद अपहर्ता को दस्तयाब किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता की धारा 87 और 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 बढ़ाई गई।

पुलिस ने मामले में , आज दिनांक 17 अक्टूबर को राहुल पिता तकदीर गोयल, उम्र 26 वर्ष, निवासी मोरगढ़ी, थाना धामनोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में धामनोद थाना पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!