Breaking News in Primes

ICU के बैड पर सजी शादी की रस्में, दुल्हन की मांग में भरा सिंदूर

0 20

News By-नितिन केसरवानी

LLB का पेपर देकर लौट रही युवती हादसे में घायल, अस्पताल में ही बनी दुल्हन

गोरखपुर: शादी की खुशियों के बीच एक हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया, लेकिन हालात ऐसे बने कि आखिरकार अस्पताल के ICU में ही शादी की रस्में पूरी कराई गईं। गोरखपुर जिले के बांसगांव क्षेत्र के हटवार गांव निवासी पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से तय थी। 13 मई 2026 को विवाह का शुभ मुहूर्त निकला था, लेकिन उसी दिन पूजा का LLB अंतिम सेमेस्टर का पेपर भी था।

बताया गया कि बुधवार सुबह पूजा अपने भाई के साथ खलीलाबाद स्थित कॉलेज परीक्षा देने गई थी। घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे रास्ते में अचानक पूजा को चक्कर आ गया और वह चलती बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा।

घटना के बाद भाई ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और घायल पूजा को गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे ICU में भर्ती कर लिया। अस्पताल पहुंचते ही परिजनों और महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। डॉक्टरों ने बताया कि पूजा को कम से कम 12 घंटे ICU में निगरानी में रखना होगा।

इधर शादी का मुहूर्त नजदीक था और परिवार के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि अब विवाह कैसे होगा। दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से शादी की रस्में अस्पताल में पूरी कराने का निर्णय लिया। घर पर बारात की अगवानी, चढ़त और द्वारपूजा की परंपराएं निभाई गईं। इसके बाद दूल्हा सन्नी यादव रात करीब एक बजे अस्पताल पहुंचा।

ICU के बैड पर लेटी पूजा की मांग में सन्नी ने सिंदूर भरा और जयमाला की रस्म भी पूरी हुई। अस्पताल का माहौल भावुक हो उठा। मौजूद परिजनों की आंखें नम हो गईं।

बताया गया कि दूल्हा सन्नी यादव BA पास है और इन दिनों यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की तैयारी कर रहा है। वहीं पूजा LLB अंतिम सेमेस्टर की छात्रा है। यह अनोखी शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!