Breaking News in Primes

बसपा की मंडलीय समीक्षा बैठक में संगठन विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रयागराज मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक पार्टी सुप्रीमो Mayawati के निर्देश पर संपन्न हुई।

बैठक मंडल प्रभारी माननीय गया चरण दिनकर एवं माननीय दिनेश चंद्रा के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि संगठन विस्तार अभियान के तहत कौशाम्बी जनपद में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों में अजय मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, गिरीश पासी को जिला महासचिव, सुकुरु लाल निर्मल एवं सावन कुमार गौतम को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वहीं गंगावी देवी को जिला वामसेफ सपोर्टर, सुभाष रमन को जिला संयोजक वीवीए, ओवैद अख्तर को विधानसभा मंझनपुर का कोषाध्यक्ष तथा अभिनव कुमार को रामसेवक मंझनपुर का विधानसभा संयोजक नियुक्त किया गया।

इसके अलावा रामचंद्र सरोज को सिराथू विधानसभा महासचिव, मो. विटेव को सिराथू विधानसभा कोषाध्यक्ष, आरती सिंह को सामाजिक संयोजक तथा हर्षित वर्मा को वामसेफ चायल का संयोजक बनाया गया है।

जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!