रेलवे ट्रेक के पास मीले कंकाल का हुआ खुलासा दोस्त के दादा के घर चोरी करने पहुंचे थे हाथापाई में गर्दन में घुसा चाकू
*रेलवे ट्रेक के पास मीले कंकाल का हुआ खुलासा दोस्त के दादा के घर चोरी करने पहुंचे थे हाथापाई में गर्दन में घुसा चाकू; लहूलुहान 100 मीटर दौड़ा, लाश खाई में फेंककर भागे साथी।*
रतलाम के रावटी के जंगल में मिला कंकाल लापता गोलू कटारा (20) का है। पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को गोलू अपने तीन दोस्तों के साथ बिलड़ी गांव में दोस्त बाबू गामड़ के दादा के घर चोरी करने पहुंचा था। दादा के विरोध पर हाथापाई हुई और चाकू गोलू की गर्दन में लग गया।
करीब 100 मीटर भागने के बाद गोलू पहाड़ी के पास गिर गया। दोस्त उसे मृत समझकर जंगल की खाई में फेंककर भाग गए। 14 नवंबर को ग्रामीणों को कंकाल किपड़ों गोलू की बहन ने कपड़ों से उसकी पहचान की। हालांकि पुष्टि DNA टेस्ट के बाद होगी।
*दादा से नहीं बनती थी, इसलिए रची चोरी की साजिश*

पुलिस के मुताबिक, बिलड़ी निवासी बाबू गामड़ की अपने दादा मईड़ा गामड़ से नहीं बनती थी। दादा के पास चांदी के जेवर थे। इसी वजह से बाबू ने 30 अक्टूबर को उनके घर चोरी की योजना बनाई।
इसमें उसने अपने दोस्त गोलू, संजय और सुनील को शामिल किया। चारों ने पहले साथ बैठकर शराब पी। फिर दादा के खेत पर मकान की 50 मीटरपहले जूते-चप्पल उतारे और बाइक खड़ी कर पैदल पहुंचे।
खेत पर बने मकान की ओर निकले। घर से करीब 50 मीटर पहले जूते-चप्पल उतारे और बाइक खड़ी कर पैदल पहुंचे।
गोलू और संजय को चाकू देकर घर भेजा
पुलिस के अनुसार, बाबू और सुनील ने गोलू और संजय को चाकू देकर दादा के घर भेजा। दोनों खुद कुछ दूरी पर रुक गए। गोलू ने दरवाजा खटखटाया। मईड़ा गामड़ ने दरवाजा खोला तो उसने माचिस मांगी।
दादा माचिस लेने अंदर गए, तभी गोलू पीछे से पहुंचा और उनका मुंह दबाकर गर्दन पर चाकू लगा दिया। उसने घर में रखे रुपए मांगे और नहीं देने पर गला काटने की धमकी दी। इस दौरान संजय सामान तलाशने लगा।
*दादा ने चाकू पकड़ा तो टूट गया*
पुलिस के मुताबिक, मईड़ा गामड़ ने बचाव में गोलू के हाथ का चाकू पकड़ लिया। उन्होंने इतनी जोर से खींचा कि चाकू टूट गया। लकड़ी का हत्था गोलू के हाथ में रह गया, जबकि धारदार हिस्सा दादा के हाथ में आ गया।

इसी छीना-झपटी में चाकू गोलू की गर्दन के पास लगा और उसके गले से खून बहने लगा। संजय भी पास आया तो संघर्ष के दौरान चाकू उसके सीने में लग गया। दादा के चिल्लाने पर दोनों वहां से भागे।
*100 मीटर बाद गिरा गोलू, जंगल में छोड़ा*
गोलू और संजय के भागने पर कुछ दूरी पर खड़े बाबू और सुनील भी उनके साथ भाग निकले। करीब 100 मीटर दौड़ने के बाद गोलू पहाड़ियों के बीच गिर गया। तीनों दोस्तों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध था। उन्हें लगा कि उसकी धड़कन बंद हो गई है। वे उसे जंगल की खाई में झाड़ियों के बीच छोड़कर भाग गए।
*दादा ने अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज कराई थी*
30 अक्टूबर को मईड़ा गामड़ ने रावटी थाने में घर में घुसकर मारपीट करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस दौरान उनकी उंगली में चोट आई थी और टांके लगे थे।
गोलू के लापता होने पर परिजन ने 12 नवंबर को स्टेशन रोड थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के दौरान बाबू, सुनील और संजय को हिरासत में लिया।
*दादा पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होगा*

रावटी TI मनीष डाबर के मुताबिक, गोलू के परिजनों ने कपड़ों से कंकाल की पहचान की है। DNA जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि होगी। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में तीनों दोस्तों ने गोलू के साथ चोरी की योजना बनाने और उसे जंगल में छोड़ने की बात कबूल की है।
मईड़ा गामड़ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और बाबू, सुनील व संजय के खिलाफ घर में घुसने, मारपीट और चोरी की धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा। तीनों हिरासत में हैं।
*रतलाम से प्राइमस संदेश जिला न्यूज ब्यूरो प्रमुख शेरिल रश्मि साल्वी की रिपोर्ट*