News By-नितिन केसरवानी
चक चमरूपुर कैंप कार्यालय में विभिन्न वार्डों से पहुंचे फरियादी, जनसमस्याओं के समाधान को बताया प्राथमिकता
कौशाम्बी: नगर पालिका परिषद भरवारी के चक चमरूपुर स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को प्रत्येक सप्ताह की तरह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने मोहल्लों से जुड़ी समस्याओं और जनसुविधाओं से संबंधित शिकायतें नगर अध्यक्ष के सामने रखीं।
नगर अध्यक्ष ने फरियादियों की बात सुनते हुए संबंधित समस्याओं के उचित और त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेने तथा उनके निस्तारण में लापरवाही नहीं बरतने की बात कही। नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कविता पासी ने कहा कि जन-जन की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है। नगर के प्रत्येक नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।