तूफान ने मचाई तबाही विद्युत आपूर्ति से जन जीवन अस्त व्यस्त। एसडीएम ने किया निरीक्षण व हल्का पटवारी को निरीक्षण के दिए निर्देश।
तूफान ने मचाई तबाही विद्युत आपूर्ति से जन जीवन अस्त व्यस्त।
एसडीएम ने किया निरीक्षण व हल्का पटवारी को निरीक्षण के दिए निर्देश।
सीधी/मझौली
एका एक मझौली क्षेत्र में पहुंची तूफान ने मझौली में तबाही मचा कर रख दी।इस तूफान का वेग इतना तेज रहा कि पेड़ पौधो के साथ विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए जिससे मझौली क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बांधित रही व मानव जीवन अस्त-व्यस्त रहा।
बता दें कि 5 मई की साम करीब 7 से 8 बजे के बीच आई 10 मिनट की तूफान में मझौली क्षेत्र में तबाही मचा कर रख दिया। इस तूफान से न केवल पेड़ पौधे धरासाही हुए हैं कई विद्युत पोल भी टूटकर नीचे गिर गए जिससे विद्युत आपूर्ति निर्मित हो गई और सारी रात लोगों को गर्मी और मच्छरों का प्रकोप झेलना पड़ा। हालांकि भले इट ही चाहे भारी भरकम पेड़ घरों में गिर हो पर ऊपर वाले की गनीमत रही थी नुकसानी के अलावा खबर लिखे जाने तक किसी भी तरह की जन व पशु हानि की खबर नहीं है। तहसील मुख्यालय की आसपास के नुकसान पर अगर नजर दौराई जाए तो जनपद कार्यालय के सामने द्विवेदी परिवार के मकान में महुए का भारी भरकम पेड़ गिर जाने से काफी नुकसानी हुई है वही तहसीलदार मझौली दिलीप सिंह के बंगले में भी लिप्टिस एवं नियम का पेड़ गिरा लेकिन हल्का-फुल्का ही नुकसान हुआ है। वही आरईएस आफिस, कार्यालय व प्रतिष्ठानों के सीट चद्दर के टपरे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं जिसमें धोनी विधानसभा के विधि सलाहकार के ऑफिस जो की तहसील कार्यालय के ठीक सामने है क्षतिग्रस्त हुई है।
इस तूफान से टीन चद्दर के बने टपरे अधिकांश उड़े हैं वहीं भारी भरकम पेड़ के गिर जाने से क्षेत्र के कई घर भी धरासाही बताएं जा रहे हैं।
तूफ़ान से हुई नुकसानी का जायजा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली आर पी त्रिपाठी सुबह -सुबह लेते हुए तहसीलदार के हल्का पटवारी को निर्देशित किए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों कि जायजा लेकर शाम तक प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।