Breaking News in Primes

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र क्रमांक एमएल वेयर हाउस सदालतपुर

0 6

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी केंद्र क्रमांक एमएल वेयर हाउस सदालतपुर
समय -5 बजे
केंद्र प्रभारी -राजेंद्र उपाध्याय बीदपुरा सोसायटी
शुक्रवार को कुल स्लॉट बुकिंग किसानों की संख्या 2250
अभी तक कुल गेहूं खरीदी -11052 क्विंटल। यहां सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक किसानों के लिए न तो ठंडा पीने का जल उपलब्ध है। न ही छाया के कोई इंतजाम हैं। मजबूरी में किसान चिलचिलाती धूप और ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे वेयरहाउस के गलियारे में बैठने के मोहताज हैं। किसान रोहित जाट,बबलू खान, रमेश जाट हरनाम सिंह ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन का गेहूं खरीदी केंद्रों पर नियम के मुताबिक पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सहायक प्रभारी नरेंद्र ठाकुर को सहकारिता, खाद्य विभाग के अधिकारियों की टीम को किसानों की शिकायत मिली कि उनके द्वारा गेहूं सैंपल और तुलाई में धांधली की गई है। जांच पड़ताल के बाद सोसाइटी कर्मचारी नरेंद्र ठाकुर को निलंबित कर दिया गया था।

लेकिन गुरुवार,शुक्रवार से सस्पेंड कर्मचारी नरेंद्र ठाकुर कामकाज करते नजर आए। कई किसानों ने विरोध जताया कि सस्पेंड हुए घोटालेबाज सोसायटी कर्मचारी नरेंद्र ठाकुर किसके आदेश पर खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी कर रहा है। किसानों ने जब खरीदी केंद्र प्रभारी राजेंद्र उपाध्याय से सवाल किए तो वह जबाव नहीं दे पाए। उनकी मौन स्वीकृति चर्चा का विषय बनीं जनचर्चा का विषय।
समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी बोनस सहित 2625 प्रति क्विंटल। यहां पास आने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन यहां सिर्फ एक कांटे पर ही तोले की जा रही है बाकी किसानों ने हम्माद बढ़ाया जाने की मांग प्रशासन से की है शुक्रवार को सिर्फ एक कांटे से तुलाई की जाती रही। पिछले 4 दिनों से किसानों की भीड़ ट्राली लेकर खड़ी है। गेहूं तुलाई के इंतजार में है। धर्म कांटे पर ट्रालियां शुक्रवार से आईं । तौल भी शुरू हुई है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गेहूं खरीदी का लक्ष्य वर्ष 2026_27 में केवल 80 लाख मीट्रिक टन तय किया है। जिला प्रशासन द्वारा तीन बार खरीदी की तारीख बढ़ाई है अब 23 मई तक गेहूं खरीदी की जाएगी। किसानों ने बताया कि सैंपल से लेकर सर्वेयर हम्मालों द्वारा किसानों एमएल वेयर हाउस सदालतपुर पर डंडी मार उपज की मनमानी वसूली की जा रही है। इस केंद्र पर एक जगह तीन गेहूं बोरियां और दूसरी जगह चार बोरियां भरी मिली। मीडिया कर्मियों ने जानकारी पूछी तो एक दूसरे पर टालमटोल देते रहे। किसानों की ट्रालियों से मनमानी उपज की चौथ वसूली से परेशान नजर आए किसान।
प्रज्ञा वेयर हाउस रतनपुर खरीदी केंद्र क्रमांक 2 खरीदी केंद्र प्रभारी कैलाश गौर पैमत सोसायटी

समय -6 बजे शुक्रवार
स्लॉट बुकिंग -348 किसानों की है। तीन हजार क्विंटल गेहूं तुलाई हो चुकी है। गुरूवार को हम्माल और किसानों के बीच विवाद हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी।शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक तुलाई बंद रही। शुक्रवार की शाम एक तौलकांटे पर तुलाई शुरू हुई। किसान अरविंद यादव, अभिषेक ठाकुर ने बताया कि तुलाई की रफ्तार काफी धीमी है। किसानों द्वारा धर्मकांटे पर गेहूं तुलाई की मांग कर रहे हैं।उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। किसान भारत सिंह रतनपुर लखन सिंह प्रदीप गोल्डी ने बताया कि हम्माल से लेकर केंद्र प्रभारी के कर्मचारी और सर्वेयर द्वारा ट्रालियों से मनमानी डंडी मार कर अनाज वसूली की शिकायतें मिलीं। किसान तुलाई के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली लेकर कतारों में खड़े हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!