Breaking News in Primes

अब रात भी तपने लगी: गर्मी का पारा 23.5 डिग्री पर पहुंचा, दिन में लगातार बढ़ रही गर्मी, राहत के कोई आसार नहीं

0 16

अब रात भी तपने लगी: गर्मी का पारा 23.5 डिग्री पर पहुंचा, दिन में लगातार बढ़ रही गर्मी, राहत के कोई आसार नहीं
रायसेन। शहर समेत जिले में गर्मी का असर अब दिन ही नहीं, बल्कि रात में भी साफ नजर आने लगा है। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ का अभी असर बना हुआ है। इसीलिए मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ एसएस तोमर के अनुसार दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। आवश्यक काम से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्म हवाओं और तेज धूप ने हालात और भी मुश्किल बना दिए हैं।


बीते दिन अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन ये हवाएं भी गर्म ही महसूस हुईं। आमतौर पर हवाओं से राहत मिलने की उम्मीद रहती है। लेकिन इस बार लू के थपेड़ों जैसे हालात के चलते हवा भी तपिश बढ़ाने का काम कर रही है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय असहजता महसूस हो रही है।
डॉक्टरों ने ऐसे मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने के लिए कहा गया है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी जा रही है।


मौसम विशेषज्ञ डॉ तोमर का कहना है कि फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे हालात और कठिन हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहकर अपनी दिनचर्या में बदलाव करना जरूरी होगा।
गर्मी के इस बढ़ते असर ने लोगों को पहले ही परेशान कर दिया है और अब रातों का तपना चिंता का विषय बन गया है। यदि जल्द ही मौसम में बदलाव नहीं हुआ। तो आने वाले दिनों में गर्मी और भी विकराल रूप ले सकती है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!