लोकेशन खलघाट
नर्मदा नदी के संजय सेतु पुल पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

खरगोन जिले के बलकवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खलटाका पुलिस चौकी इलाके में स्थित संजय सेतु पुल पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में मनीष (पिता: नानूराम राठौड़), उम्र 35 वर्ष, निवासी सायता (नावड़ाटोड़ी) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहन चालक बाइक सवार को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया।
सूचना मिलते ही एएसआई अशोक नेवर सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कसरावद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान बाइक नंबर के आधार पर की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।