भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज
कई जिलों में आंधी-बारिश, लू से राहत के संकेत
भोपाल। मध्यप्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। खजुराहो में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया, जो 10 साल में सबसे अधिक है। वहीं ग्वालियर में भी पारा 43 डिग्री पार कर गया।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मौसम करवट लेगा। ग्वालियर, सतना, रीवा समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक की संभावना है। 4 जिलों में लू का अलर्ट जारी है, जबकि 12 जिलों में बारिश के आसार हैं।
मौसम केंद्र भोपाल ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से 1 मई तक प्रदेश में मौसम में बदलाव रहेगा। 28 अप्रैल से हीट वेव से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है।