Breaking News in Primes

कैंसर से घबरायें नहीं, जागरूकता ही बचाव है डॉ. रशीला मिश्रा स्मृति में कैंसर जागरूकता शिविर संपन्न

0 36

कैंसर से घबरायें नहीं, जागरूकता ही बचाव है
डॉ. रशीला मिश्रा स्मृति में कैंसर जागरूकता शिविर संपन्न

खण्डवाडॉ. रशीला मिश्रा की स्मृति में एम.जी.एम. स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर का 19 वें वर्ष में ख्यांतनाम कैंसर विशेषज्ञों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव तथा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. संजय एम. देसाई (ऑको सर्जन), डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव (ऑकोलॉजिस्ट), डॉ. रूपाली गुप्ता अग्रवाल उपस्थित थी।

शिविर के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौक पर डॉ. संजय एम. देसाई ने कहा कि कैंसर लाईलाज बीमारी नहीं है। कैंसर ठीक हो सकता है, बशर्ते हम जागरूक होकर उसके लक्षणों को पहचानें और घर में बातचीत करके अपने चिकित्सक से सलाह लें। कई बार शरीर के किसी अंग में कोई परिवर्तन या गठान होती ह…

कैंसर से घबरायें नहीं, जागरूकता ही बचाव है डॉ. रशीला मिश्रा स्मृति में कैंसर जागरूकता शिविर संपन्न

खण्डवा- डॉ. रशीला मिश्रा की स्मृति में एम.जी.एम. स्कूल में कैंसर जागरूकता शिविर का 19 वें वर्ष में ख्यांतनाम कैंसर विशेषज्ञों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव तथा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. संजय एम. देसाई (ऑको सर्जन), डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव (ऑकोलॉजिस्ट), डॉ. रूपाली गुप्ता अग्रवाल उपस्थित थी।

शिविर के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर जागरूकता शिविर का शुभारंभ हुआ। इस मौक पर डॉ. संजय एम. देसाई ने कहा कि कैंसर लाईलाज बीमारी नहीं है। कैंसर ठीक हो सकता है, बशर्ते हम जागरूक होकर उसके लक्षणों को पहचानें और घर में बातचीत करके अपने चिकित्सक से सलाह लें। कई बार शरीर के किसी अंग में कोई परिवर्तन या गठान होती है तो हम उसे सामान्य रूप में लेते है जबकि वहीं छोटी सा गठान कैंसर का बड़ा रूप ले लेती है और कभी-कभी मरीज को दूसरी और तीसरी स्टेज में कैंसर का पता लगता है तो जब तक काफी देर हो जाती है, इसका भी उपचार संभव है लेकिन शरीर के किस भाग में इस पर भी निर्भर करता है। डॉ. देसाई ने महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, मुख, आंतों के कैंसर के बारे में विस्तार से जानकारी के साथ ही बचाव के तरीके भी बताएं ।

ऑकोलाजिस्ट डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव ने जागरूकता शिविर में बताया कि हम कैंसर से डरे नहीं। अपने खानपान को संयमित बनाएं। तंबाकू, शराब, गुटका, फास्ट फूड जैसी वस्तुओं का सेवन न करें। अपने भोजन में हरी सब्जियां, सलाद, घर का खाना खावें। कैंसर का पता यदि पहली स्टेज में चल जाता है तो मरीज के ठीक होने की पूर्ण संभावना होती है। आपने स्लाईड के माध्यम से कई जानकारी प्रदान की।

 

डॉ. रूपाली गुप्ता अग्रवाल ने मेमोग्राफी पर जानकारी देते हुए बताया कि मेमोग्राफी स्तन कैंसर का पता लगाने का विशेष एक्स-रे होता है जिसमें हम बहुत कुछ जानकारी प्राप्त कर सकते है। 40 वर्ष से अधिक की महिलाओं को साल में एक बार मेमोग्राफी करवाने की सलाह दी। मेमोग्राफी के कोई साईड इफेक्ट नहीं होते है।

मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कैंसर जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए डॉ. मुनीश मिश्रा को बधाई दी। अमृता यादव ने कहा कि महिलाओं को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की आवश्यकता है। महिलाएं संकोच वश कुछ बातें नहीं बता पाती है जिसका परिणाम काफी गंभीर हो सकता है।

कैंसर जागरूकता शिविर के आयोजक संचालक शुभम हॉस्पिटल डॉ. मुनीश मिश्रा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जागरूकता शिविर का 19 वां वर्ष है और हम हर वर्ष अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करते है । हमारा उद्देश्य है कि लोगों में कैंसर को लेकर जो भ्रांतियां है उसको हम दूर करें तथा सही जानकारी प्राप्त हो । इस मौके पर कैंसर से संबंधित प्रश्नों के जवाब भी डॉक्टरों ने दिए। शिविर में विशप अगस्टियन एम., डॉ. एस.एस. चौहान, डॉ. आशीष जैन, डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. दिलीप हिंदुजा, एम.जी.एम. शाला प्राचार्य, शांतनु दीक्षित, किशोर गुप्ता, राजेंद्र बंसल, फादर जोमन, आदि सहित शाला के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। इसके पूर्व शुभम हॉस्पिटल में कैंसर संभावित मरीजों की जांच की गई था उनके इलाज हेतु उचित परामर्श प्रदान किया । संचालन डॉ. शुभांगी मिश्रा दवे ने किया। आभार शाला के रॉबिनसन ने माना।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!