Breaking News in Primes

हड़ताल के दबाव के बाद जनसंपर्क संचालनालय में फिर बदला कार्य विभाजन

शासन ने जारी किया संशोधित आदेश:कई अहम प्रभागों की जिम्मेदारी बदली

0 71

हड़ताल के दबाव के बाद जनसंपर्क संचालनालय में फिर बदला कार्य विभाजन

 

शासन ने जारी किया संशोधित आदेश:कई अहम प्रभागों की जिम्मेदारी बदली

 

भोपाल।मध्य प्रदेश जनसंपर्क संचालनालय में एक बार फिर कार्य विभाजन में बदलाव किया गया है। कर्मचारियों द्वारा हाल ही में किए गए विरोध और हड़ताल के बाद शासन ने यह कदम उठाया है। जनसंपर्क संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा 07 जनवरी 2026 को संशोधित आदेश जारी कर अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का पुनः निर्धारण किया गया।

 

जारी आदेश के अनुसार पूर्व में 04 दिसंबर 2025 को किए गए कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है। इस बदलाव के तहत अधिमान्यता, पत्रकार कल्याण, पंजीयन, प्रशासन, लेखा, भंडार, वाहन, शिकायत, सीएम हेल्पलाइन, सोशल मीडिया और विज्ञापन जैसे महत्वपूर्ण प्रभागों की जिम्मेदारी नए सिरे से तय की गई है।

 

संशोधित आदेश में अपर संचालक श्री गणेश जायसवाल को कई प्रमुख प्रभागों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मंत्रालय समन्वय, पत्रिकाओं के विज्ञापन तथा सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में भी अधिकारियों की भूमिका बदली गई है।

सूत्रों के अनुसार कर्मचारियों की नाराजगी और कार्य विभाजन को लेकर उठे सवालों के बाद शासन ने स्थिति को संतुलित करने के लिए यह निर्णय लिया। माना जा रहा है कि नए कार्य विभाजन से संचालनालय की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण में मदद मिलेगी।

हालांकि, कर्मचारी संगठनों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि यह बदलाव केवल कागजी साबित होता है या वास्तव में प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुचारु संचालन सुनिश्चित करता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!