Breaking News in Primes

मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष ने वार्डों का किया व्यापक निरीक्षण, नागरिकों की समस्याएं सुनीं

0 24

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी
मंझनपुर/कौशाम्बी: नगर क्षेत्र में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं विकास कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने नगर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड संख्या 12 शहीद सोहन लाल नगर, वार्ड संख्या 13 अटल बिहारी वाजपेयी नगर एवं वार्ड संख्या 19 रत्नावली पुरम का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
भ्रमण के दौरान अध्यक्ष महोदय संबंधित जूनियर इंजीनियर (जेई) को साथ लेकर क्षेत्र में प्रस्तावित सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों की नाप-जोख कराई। उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने एवं मानक के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त नगर में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष ने सफाई नायक को नियमित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं स्वच्छता बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए, ताकि आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्री बीरेंद्र सरोज फौजी जी ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और नगर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए इस प्रकार का निरीक्षण एवं संवाद अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
नगरवासियों ने अध्यक्ष के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!