Breaking News in Primes

दबंगों द्वारा ग्यारसाबाद में खेत में खड़ी धान की फसल बलपूर्वक काट ले गए,

0 23

दबंगों द्वारा ग्यारसाबाद में खेत में खड़ी धान की फसल बलपूर्वक काट ले गए, वृद्धा किसान सीताबाई यादव न्याय की आस में अधिकारियों के दर दर भटक रही
रायसेन।ग्यारसबाद की वृद्धा किसान सीता बाई यादव किसान की करीब चौदह एकड़ खेत से दबंगों ने हथियारों के बल से धान की फसल काट ले गए, वृद्धा सीता बाई और उसके भतीजे हरनाम सिंह द्वारा मामले की शिकायत नर्मदापुरम रायसेन पुलिस संभाग रेंज के आईजी मिथिलेश शुक्ला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता एसडीएम मनीष शर्मा सहित नकतरा पुलिस चौकी और देवनगर थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया को आवेदन देकर शिकायत की है। परेशान किसानों ने नकतरा और देवनगर पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। तहसील रायसेन के ग्यारसबाद गांव में सीताबाई यादव बुआ ,भतीजा हरनाम सिंह यादव की जमीन 13.78 एकड़ जमीन पर की दबंगों द्वारा दोबारा से जमीन पर कब्जा कर ट्रैक्टर से हांकाई जुताई कर शुक्रवार को दोपहर रबी सीजन की बुआई तैयारी की जा रही है। ऐसी स्थिति में यहां विवाद की स्थिति फिर से बन सकती है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी भगवान सिंह पुत्र हिम्मत सिंह यादव हरिनारायण पुत्र गोवर्धन सिंह, राजेश पुत्र अतर सिंह, रामकृष्ण पुत्र अतर सिंह, विश्वजीत सिंह पिता भारत सिंह पिता वीर सिंह आदि हैं। धान खेत की खड़ी फसल 4 से 5 लाख रूपये कीमत की कटाई कर चोरी कर काट ले गए। नकतरा पुलिस सिर्फ 18 बोरी जब्त करने की बात स्वीकार कर रही है। आवेदन में डेढ़ लाख रूपये के खोडे, डेढ़ सौ बोरे धान लगभग 4 से 5 लाख रूपए कीमत की चोरी गई है। आवेदक सीता बाई, हरनाम सिंह यादव का कहना है कि नकतरा पुलिस चौकी,देवनगर थाने के पुलिस अधिकारियों द्वारा मोटा लेनदेन कर आरोपियों पर बजाय कानूनी कार्रवाई करने के बचाने में जुटे हुए है।
इनका कहना है…
धान कटाई के मामले की जांच बारीकी से की जा रही है। बुजुर्ग किसान सीता बाई को हरसंभव न्याय मिलेगा। आरोपियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। आलोक श्रीवास्तव एसडीओपी बेगमगंज

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!