Breaking News in Primes

आमखेड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत

0 36

आमखेड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, देवनगर पुलिस की लापरवाही से नाराज भीड़ ने सड़क पर शव रखकर तीन घंटे तक किया सागर भोपाल हाईवे पर चक्काजाम

​रायसेन। जिले की देवनगर थाना क्षेत्र के तहत गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर देवनगर थाने के सामने भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर साढ़े तीन घंटे तक चक्काजाम किया। मृतक की पत्नी और पुलिस कार्रवाई ना होने पर परिजन और ग्रामीण आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज न होने से नाराज़ थे। परिजन एक करोड़ रूपए की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम सरोज अग्निवंशी,एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव देवनगर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नाराज भीड़ को दी समझाइश। परिजनों द्वारा देवनगर पुलिस अधिकारियों पर आरोपी को बचाने का लगाया आरोप।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब साढ़े छह से 7 बजे महलपुर पाठा के पास हुई। जहां बाबई गांव के दो युवक गोविंद 24 वर्ष और दीनू उम्र 20 वर्ष अपनी बाइक से महलपुर पाठा से अपने गांव बाबई लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे एक तेज़ रफ़्तार न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर, जिसे ऋषभ पाल निवासी महलपुर पाठा चला रहा था, ने बाइक सवारों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण गोविंद अहिरवार उम्र 24 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दीनू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दीनू को देहगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायसेन जिला अस्पताल में रेफर किया गया । यहां उसका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सुबह साढ़े 11 बजे पहले भीड़ ने आमखेड़ा बाबई के सामने स्टेट हाईवे नाराज भीड़ ने चक्काजाम किया। फिर दुर्गा मंदिर देवनगर थाने के सामने जाम लगा दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने हरिओम अस्ताया पर मनमानी आरोपी से मिलीभगत के आरोप भी लगाए।एसडीएम सरोज अग्निवंशी ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 5 हजार रूपये दी है।
इनका कहना है…
दोषी पर होगी कानूनी कार्रवाई
ट्रैक्टर बाइक भिड़ंत के मामले में दोषी व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में जिन लोगों ने लापरवाही बरती है उनके खिलाफ भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।आलोक श्रीवास्तव एसडीओपी बेगमगंज
​ साढ़े तीन घंटे चला चक्काजाम, थाने का घेराव…..हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
​घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक ऋषभ पाल मौके से फरार हो गया। शुक्रवार दोपहर तक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न होने और गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित मृतक गोविंद अहिरवार के परिवार और ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे देहगांव थाने के सामने मृतक का शव रखकर भोपाल-सागर मुख्य सड़क मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ​चक्काजाम करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारी पुलिस प्रशासन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी कर रहे थे।
​ प्रशासन की पहल पर खुला जाम…..
​चक्काजाम की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरोज अग्निवंशी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आलोक कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार योगेश्वर भारतीय सहित स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को समझाया और जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। एसडीओपी बेगमगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि​ ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। चालक के परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को अंत्येष्टि के लिए सहायता राशि दी गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!