Breaking News in Primes

*खापा से भीमगढ़ कॉलोनी मार्ग के सुधार की मांग तेज — ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी*

0 26

 

*दैनिक प्राइम संदेश न्यूज़*

लोकेशन — छपारा (सिवनी)
संवाददाता — जिला ब्यूरो चीफ़ मोहित सिवनी
*9584667143*

छपारा विकासखंड अंतर्गत आने वाले खापा से भीमगढ़ कॉलोनी मार्ग के सुधार की मांग को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मोहम्मद जावेद रजा ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

भाजपा नेता जावेद रजा ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण लगभग 40 से 45 वर्ष पूर्व सिंचाई विभाग द्वारा किया गया था। वर्ष 2020 में वैनगंगा नदी में आई बाढ़ के दौरान भीमगढ़ बांध के 10 गेट खोल दिए गए थे, जिसके कारण भीमगढ़ का पुल बह गया। वह पुल सोनवारा, धनोरा और पलारी क्षेत्र को जोड़ने का एकमात्र साधन था।

वर्तमान में खापा से भीमगढ़ कॉलोनी मार्ग ही एकमात्र रास्ता बचा है, जिससे छपारा एवं सिवनी पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग लगभग 40 गांवों को जोड़ता है, लेकिन इसकी हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि वृद्धजन, बीमार मरीज, गर्भवती महिलाएं और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत और पुल निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!