Breaking News in Primes

बड़वानी में बस पलटी, एक श्रद्धालु की मौत:नर्मदा परिक्रमा पर जा रहे 54 यात्री घायल; दबे हुए लोगों को क्रेन से निकाला

0 140

 

बड़वानी जिले के खेतिया थाना क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खेतिया-पाटी रोड घाट पर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 54 से अधिक लोग घायल है। घटना के बाद रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मौके पर फंसे दो लाेगों को निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई।
जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 55 यात्री सवार थे। ये सभी अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे। श्रद्धालु इंदौर से MP46ZP7986 वाहन में ओंकारेश्वर और बड़वानी होते हुए प्रकाशा जा रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे खेतिया और पाटी के बीच बायगौर में हुआ। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। खेतिया और पाटी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को निकाला
घायलों को तुरंत खेतिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हादसे में सुगन बाई बद्री (62) की मौत हाे गई। वह धार जिले के जामदा की निवासी थी। वहीं गंभीर हालत में दो यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर राहत और बचाव अभियान चलाया। घायलों को तुरंत खेतिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने जिला अस्पताल रेफर किया गया। पलटी बस से फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया।
क्रेन से बचाव कार्य जारी
हादसे में बस डिवाइडर में जा फंसी, जिसमें दो नर्मदा परिक्रमावासी महिला-पुरुष फंस गए। मौके पर विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं। फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए दो क्रेन बुलाई गई और बस को सीधा किया।
ब्रेक फैल होने से हादसा
परिक्रमावासियों के लिए रसोई बनाने वाले दिशान ने बताया कि बस बड़वानी से प्रकाशा की ओर जा रही थी। तभी पाटी और खेतिया के बीच ग्राम बायगौर में घाट उतरते समय बस का ब्रेक फैल होने के कारण यह सड़क हादसा हुआ। बस में लगभग 60 सवारियां थीं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!