Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने आई.जी.आर.एस. के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर किया सत्यापन

0 17

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील मंझनपुर में आई.जी.आर.एस. के अन्तर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर उप जिलाधिकारी,मंझनपुर सुखलाल प्रसाद वर्मा एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया।
आई.जी.आर.एस. संदर्भ सं0-20017425007868 शिकायतकर्ता बलराम निवासी ओसा ने अपनी आराजी पर जबरन कब्जा करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। इस प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराए जाने पर आराजी सं0-339 मि. रकबा 0.043 हे0 व आराजी सं0-348 मि0 रकबा 0.057 हे0 स्थित ग्राम ओसा के राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते की भूमि के रुप में दर्ज है, जो कि वर्तमान समय में खाली है। मौके पर किसी भी प्रकार का कोई भी कब्जा नही है। तहसील मंझनपुर द्वारा किया गया निस्तारण सही पाया गया।
आई.जी.आर.एस. सन्दर्भ संख्या-40017425022369,22365 एवं 22371 आदि शिकायतकर्ता विपतिया निवासी-पथरा कला ने अपने क्रय भूमि पर कब्जा कराने के सम्बन्ध में शिकायत किया था। इस प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच में पाया गया कि आराजी से सम्बन्धित धारा-134 का वाद उपजिलाधिकारी के न्यायालय में विचाराधीन है। आवेदिका को अवगत कराया गया कि न्यायालय के निर्णय के उपरान्त ही किसी प्रकार की कार्यवाही संभव है। तहसील मंझनपुर द्वारा पूर्व में निस्तारित किया गया निस्तारण सही पाया गया ।
आई.जी.आर.एस. सन्दर्भ सं-40017425028381 शिकायतकर्ता ननकी निवासी-पाता ने घरौनी बनाने के सम्बन्ध में शिकायत की थी। प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच में पाया गया कि ग्राम पाता, नगर पालिका परिषद् के क्षेत्राधिकार अन्तर्गत आता है, जिसमें घरौनी बनाने का कोई प्राविधान नही है। तहसील मंझनपुर द्वारा किया गया निस्तारण सही पाया गया ।
आई.जी.आर.एस. सन्दर्भ सं0-20017425013408 शिकायतकर्ता मेवा लाल निवासी नया पुरवा ने अपनी संक्रमणीय आराजी सं0-2011 को नाप कर अलग कराए जाने की मांग की थी। प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जाँच कराए जाने पर पाया गया कि आराजी सं0-2011 रकबा 0.114 हे0 मे से 0.068 हे0 उ0प्र0 शासन द्वारा जिलाधिकारी के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज है तथा 0.046 हे0 भूमि बिन्देश्वरी आदि के नाम अभिलेखों में दर्ज है। आवेदकगण आराजी पर पैमाइश के उपरान्त कब्जा चाहते है।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मंझनपुर को प्रकरण की पुनः जाँच कराते हुए आवेदक की समस्या का निराकरण कराने जाने के निर्देश दिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!