Breaking News in Primes

मडलायुक्त द्वारा ग्राम पंचायत जजौली वि0ख0 मंझनपुर में विशेष बी0एच0एन0डी0 सत्र तथा आर0आर0सी0 सेन्टर, मनरेगा बाजार हाट,पंचायत भवन एवं अन्नपूर्णा भवन सहित अन्य स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर लिया जायजा

0 15

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: मडलायुक्त द्वारा ग्राम पंचायत जजौली वि0ख0 मंझनपुर में विशेष बी0एच0एन0डी0 सत्र तथा आर0आर0सी0 सेन्टर, मनरेगा बाजार हाट,पंचायत भवन एवं अन्यपूर्णा भवन सहित अन्य स्थलों का भौतिक निरीक्षण कर लिया जायजा। उन्होंने सर्वप्रथम सैग्रीगेशन केन्द्र के कैम्पस में वृक्षारोपण किया गया तत्पश्चात आर0आर0सी0 सेन्टर को देखा एवं ओपेन जिम को भी देखा अन्नपूर्णा भवन में निःशुल्क राशन वितरण को देखा इसके पश्चात पंचायत भवन में विशेष बी0एच0एन0डी0 सत्र को भी देखा और वहॉ पर ड्यू लिस्ट के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गॉव के लोगों से कहा कि सब लोग अपनी-अपनी जॉच करायें किसी प्रकार की परेशानी हो तो उसकी दवा लें। जिससे आप लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहें। वही पर पंचायत भवन में गॉव के लोगों के साथ बैठक की गयी बैठक में लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं गॉव की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की,उनकी समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारी को जॉचकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मण्डलायुक्त से गॉव के लोगों ने राशन की दुकान से कोटेदार द्वारा राशन कम दिए जाने की शिकायत की गयी। जिस पर मण्डलायुक्त द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि इसकी जॉच कराकर कठोर कार्यवाही की जाय। उसके उपरान्त समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं एवं उनकी आमदनी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की जिस पर समूह की महिलाओं द्वारा अपने आमदनी के साधन के सम्बन्ध में विस्तार से मण्डलायुक्त को जानकारी दी। इसके उपरान्त मेडिकाल कालेज का भी निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण में नव निर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों को देखा तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय कुमार,प्राचार्य मेडिकल कालेज, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इसके उपरान्त मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में मा0 जन प्रतिनिधिगणों के साथ बैठक भी किये जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्म राज मौर्य, राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक श्री संजय गुप्ता, पूर्व विधायक श्री लाल बहादुर, पूर्व विधायक श्री शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल उपस्थित रहे।

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!