Breaking News in Primes

जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा फसलों में संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का करे प्रयोग

0 12

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी:  जिला कृषि अधिकारी ने बताया है कि जनपद के समस्त उर्वरक बिक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि खरीफ सीजन प्रारम्भ हो चुका है। जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उर्वरक यूरिया, डी0ए0पी0,अमोनियम फास्फेट (20:20:0:13), एन0पी0के0 (12:32:16), (19:19:19) आदि सहकारी समतियों एवं अन्य निजी बिक्री केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जनपद के सभी उर्वरक बिक्रेताओ को निर्देशित किया जाता है कि कृषकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार (फसल क्षेत्राच्छादन व फसलों की संस्तुत मात्रा के अनुसार) ही उर्वरक बिक्री करें। यदि कोई भी उर्वरक बिक्रेता कृषक की फसल क्षेत्राच्छादन, कृषक के भू-अभिलेख से अधिक उर्वरकी की बिक्री करते हुए आई.एफ.एम.एस.पोर्टल के टॉप-20 में प्रर्दशित होता है तो तत्काल उक्त उर्वरक बिक्रेता का उर्वरक लाइसेन्स निरस्त कर दिया जायेगा तथा रिटेलर आई0डी0 बन्द कराते हुए उसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 में दिये प्राविधानों के अर्न्तगत प्रा्रथमिकी दर्ज कर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए उक्त उर्वरक बिक्रेता स्वयं उत्तरदयी होगा। साथ ही जनपद के कृषक भाइयों को भी सलाह दी जाती है कि वह उर्वरक लेते समय अपना आधार कार्ड एवं खतौनी लेकर जाये तथा बोयी गयी फसल की आवश्यकतानुसार ही उर्वरक क्रय करें।

कृषक भाइयों से अनुरोध है कि फसलों में संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का प्रयोग करें। अनावश्यक उर्वरकों का भण्डारण न करें।

 

 

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!