Breaking News in Primes

उन्नत डेयरी बनेगी लाभकारी खेती का आधार- पूर्व विधायक संजय गुप्ता

0 8

नितिन केसरवानी

कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के कृषकों सहित महमूदपुर के प्रधान कुबेर चंद्र केसरवानी एवं पूर्व प्रधान ने में किया प्रतिभाग

कौशाम्बी…विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के क्रम में रविवार को चायल विकासखंड के महमूदपुर ग्राम सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चायल विधानसभा के पूर्व विधायक संजय गुप्ता रहे। कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में उन्होंने कृषकों से संवाद करते हुए कहा कि उन्नत डेयरी लाभकारी खेती का आधार बन सकती है। उन्होंने डेयरी के संबंध में अपने हरियाणा राज्य के भ्रमण में प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि हरियाणा के कृषक उन्नत प्रकार से डेयरी स्थापित कर अपने खेती को लाभकारी बना रहे हैं तथा कृषक सबल बन रहे हैं। उन्होंने उन्नत डेयरी पर चर्चा करते हुए बताया कि वहां के किसान अपने डेयरी पशुओं के लिए चारा एवं चारे की साइलेज बनाकर पशुओं को हरे चारे के रूप में पूरे वर्ष
उपयोगी कर रहे हैं। साथ ही साथ चूनी चोकर में होने वाले लागत को भी कम करते हुए डेयरी के पशु प्रबंधन
की लागत कम कर रहे हैं जिससे उनको ज्यादा मुनाफा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त अपने खेती के उत्पाद
जैसे मक्का, ज्घार, बाजरा इत्मादि के अनाजों को डेयरी पशुओं को दाने के रूप में प्रयोग करते हैं जिससे उनको
ज्यादा मुनाफा मिलता है।पूर्व विधायक संजय गुप्ता जी ने कृषकों से कहा कि आने वाले दिनों में वे
स्वयं अपने भरवारी स्थित डेयरी फार्म को और अधिक उन्नत बनाते हुए एवं अनुबंध कृषि को बढ़ावा देते हुए
कृषि में एक नए मॉडल खेती का स्वरूप विकसित करेंगे जिससे जुड़कर जनपद के कृषक लाभान्वित होंगे।आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ अजय कुमार ने कृषकों को बीज शोधन तकनीक, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के साथ-साथ खरीफ मौसम में दलहन एवं तिलहन फसलों में तकनीक का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाने की बात कही। केंद्र की गृह वैज्ञानिका डॉ मीनाक्षी सक्सेना ने आए हुए महिलाओं को समूह गठन का लाभ अर्जित करने हेतु विभिन्न आयाम को बताया। कृषि विभाग के एसडीओ सुरुचि विश्वकर्मा ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया एवं कृषकों को सलाह दी कि कृषक भाई इसका भरपूर लाभ उठाएं। विभाग के अन्य कर्मचारियों में डॉ सुशील विश्वकर्मा, डीएन तिवारी, संदीप, राजेश, मदन सिंह एवं छोटे लाल के साथ-साथ ड्रोन सखी नेहा यादव एवं इफको के डॉ
आशीष पटेल ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न ग्रामों के कृषकों सहित महमूदपुर के प्रधान एवं पूर्व
प्रधान ने में प्रतिभाग किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!