Breaking News in Primes

गणगौर पर कोंडावद के 8 लोगों ने एक-दूसरे को बचाने में गंवाई थी जान,मदद के लिए आगे आए समाजजन

0 74

लोकेशन धामनोद

 

 

 

19 बच्चों को दी आर्थिक मदद

 

अविवाहित युवक के माता-पिता के लिए भी जुटाई राशि

 

गणगौर पर कोंडावद के 8 लोगों ने एक-दूसरे को बचाने में गंवाई थी जान,मदद के लिए आगे आए समाजजन

 

धामनोद सेवा परमो धर्म: को कुनबी पटेल समाज पश्चिम निमाड़ के संगठन ने चरितार्थ किया है। संगठन ने समाज के 8 गमगीन परिवारों को 7 लाख 16 हजार 128 रुपए की सहायता राशि दी है। 3 अप्रैल को खंडवा जिले के ग्राम कोंडावद में दुखद घटना घटी थी। गणगौर पर्व पर 8 लोगों ने एक-दूसरे को बचाने में अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनके परिवारों व बच्चों की सहायता के लिए पश्चिम निमाड़ क्षेत्र से कुनबी पटेल के सामाजिक बंधुओ ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी आर्थिक मदद का आह्वान किया। पांच समाजजनों ने फोन पे नंबर जारी किए। सामाजिक बंधुओं ने गांव-गांव में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन कर ग्राम इकाइयों से सीधे संपर्क किया। सामाजिक लोगों से नकद राशि एकत्रित की। संबंधित परिवारों की मदद के लिए सभी ने उदार भावना से अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार सहयोग राशि दी। कुल 7 लाख 16 हजार 128 रुपए एकत्रित हुए। यह राशि रविवार को समाज के प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम कोंडावद पहुंचकर पीड़ित परिवारों को सौंपी। गांव के लोगों व खंडवा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजजनों की मौजूदगी में यह सहायता दी गई।

 

23 सदस्यों को 31136-31136 रुपए की सहायता

घटना में कुल आठ परिवार प्रभावित हुए। दिवंगतों के 19 बच्चे हैं। एक परिवार में राकेश नाम का 21 वर्षीय युवक अविवाहित था, इसलिए उसके माता-पिता को शामिल किया गया। कुल 23 सदस्यों को 31 हजार 136 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से सहायता दी गई। यह राशि बच्चों की पढ़ाई और परिवार के पालन-पोषण के लिए उनकी माताओं के खातों में चेक द्वारा जमा की गई। कुनबी पटेल समाज जिलाध्यक्ष रामलाल पटेल ने कहा पूरा समाज इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। खंडवा, पश्चिम निमाड़, मालवा, हरदा सहित सभी क्षेत्रों के लोग उनके साथ हैं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा इन परिवारों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहें। अंत में आठ दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!