Breaking News in Primes

बिना फिटनेस का कोई भी प्राइवेट डग्गामार वाहन सड़क पर न चलने पाये-जिलाधिकारी

0 16

हिमांशु उपाध्याय

*जिलाधिकारी ने की सड़क सुरक्षा समिति की बैठक*

*स्कूलों के पास “आगे स्कूल है, कृपया धीरें चलें” का साइनेज लगवाने के निर्देश*

*दुर्घटना सहायता से सम्बन्धित पेन्डिग फाइलों पर जिलाधिकारी ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण करने के दियें निर्देश*

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घनाओं में हो रहीं मृत्युओं पर चिन्ता व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता पी0डब्ल्यू0डी0 को एक्सीडेन्टल रोडों का ऑडिट करने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं में हुई मृत्युओं की भी ऑडिट करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिससे यह मालूम हो सकें कि किस कारणों से यह हो रहा है, जिससे उचित कार्यवाही कर ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सकें।
जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि बिना फिटनेस का कोई भी प्राइवेट डग्गामार वाहन सड़क पर न चलने पाये। उन्होंने कहा कि बिना फिटनेस के स्कूली वाहन कदापि संचालित न होने पायें, नहीं तो कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेंगी। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मान्यता प्राप्त एवं प्राइवेट सभी स्कूलों में 15 दिवस के अन्दर अपने स्कूल वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें, जिन गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं आये, उन गाड़ियां को सीज करने की कार्यवाही की जाय।


जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉटों के पास में जो भी सीएचसी एवं पीएचसी हों, वो हमेशा एलर्ट मोड पर रहें एवं सभी ब्लैक स्पॉटों पर एम्बुलेन्स हमेशा मौजूद रहें। उन्होंन ए0आर0टी0ओ0, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के सामने हाइवे हो एवं वाहनों का आवागमन ज्यादा हो, उन सभी स्कूलों पर शाइन बोर्ड 15 दिन के अन्दर अवश्य लगवायें। “आगे स्कूल है, कृपया धीरें चलें” का साइनेज लगवायें। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 से जानकारी प्राप्त की कि दुर्घटना सहायता से सम्बन्धित कितनी पुरानी फाइलें पेन्डिग है, जिस पर अवगत कराया गया कि वर्ष 2021-22 की 03 फाइलें पेन्डिंग हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने कठोर नाराजगी व्यक्त करते हुए एक सप्ताह के अन्दर फाइलों का निस्तारण करने के निर्देश दियें। उन्होंने जनपद में सभी ऑटो, टैक्सी, रोडवेज, ट्रक एवं स्कूली वाहनों आदि के ड्राइवरों का फेजवाइज कैम्प लगाकर ऑखों का चेक-अप कराने के निर्देश दियें, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकें।
इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ0 श्री तारकेश्वर मल्ल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0 श्री हरवंश सिंह, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!