Breaking News in Primes

रायसेन जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट का असंवेदनशील लापरवाह सिस्टम

0 124

रायसेन जिले में हेल्थ डिपार्टमेंट का असंवेदनशील लापरवाह सिस्टम

एम्बुलेंस से उतरते ही प्रसूता की हुई डिलेवरी नवजात शिशु के जमीन पर गिरने से उसकी बमुश्किल बची जान

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।मप्र के स्वास्थ्य राज्य मंत्री के गृह जिले रायसेन में स्वास्थ्य विभाग की बडी लापरवाही हाल ही में सामने आई हैं। यहां प्रसूता के साथ आये पति को पर्चा बनाने के लिए भेज दिया गया ।जिसके बाद प्रसूता के साथ कोई अटेंडर न होने के कारण एंबुलेंस से उतर रही प्रसूता की डिलेवरी अचानक हो गई। इस दौरान जन्म लेते ही मासूम नवजात शिशु नीचे जमीन पर गिर गया। गनीमत यह रही ही नवजात बाल बाल बच गया। लेकिन उसके सिर में चोट आ गई। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद भी अस्पताल स्टाफ काफी देर तक पीड़िता के पास नही पहुचा। घटना को लेकर पीड़िता के पति और परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया हैं। वही मध्य प्रदेश में प्रसूताओं के लिए चल रही जननी एक्सप्रेस की खामी भी उजागर हो गई है। जननी एक्सप्रेस एंबुलेंस में ड्राइवर के अलावा अन्य कोई स्टाफ मौजूद ही नहीं रहता। जिस कारण इमरजेंसी के ऐसे समय में मरीज के साथ के अटेंडर को ही जिम्मेदारी उठाना पड़ती है।

 

वीओ- ऐसा ही कुछ हाल रायसेन जिला अस्पताल में देखने को मिला है। जहां जिला मुख्यालय से 20 दूर नकतरा के पास ग्राम कामका कुराद निवासी प्रसूता महिला रेखा बाई अपने पति नेपाल सिंह के साथ डिलीवरी करने आई थी। यहां महिला के पति को पर्चा बनाने की लाइन में खड़ा कर दिया गया और इस दौरान कोई अटेंडर ना होने के कारण एंबुलेंस से उतरते समय महिला की डिलीवरी हो गई। इस घटना में डिलीवरी के दौरान नवजात की जान नीचे जमीन पर गिरने से बाल बाल बच गई। लेकिन उसके सिर में गंभीर चोटें आई है। फिलहाल बच्चे और उसकी जच्चा मां को जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सीय लाभ दिया जा रहा है। इस मामले में महिला के पति एवं अन्य लोगों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं डॉक्टर भी स्वीकार कर रहे हैं कि प्रसुताओं के लिए संचालित जननी एक्सप्रेस 108 एंबुलेंस सेवा में स्टाफ की कमी के कारण ऐसे इमरजेंसी मामलों में रिस्क बहुत बढ़ जाती है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से कार्य योजना बनानी चाहिए।

 

01 बाइट- नेपाल सिंह प्रसूता का पति।

02 बाइट- स्थानीय मरीज के परिजन।

03 बाइट- डॉ आलोक राय

शिशु रोग विशेषज्ञ रायसेन।

04 बाइट- दीपक गुप्ता प्रभारी सिविल सर्जन जिला अस्पताल रायसेन रायसेन।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!