Breaking News in Primes

भाजपा आजीवन समर्पण निधि, मन की बात सहित मंडल, जिला कार्यकारिणी गठन आदि को लेकर बैठक संपन्न – संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने दिया मार्गदर्शन, दीनदयालजी की पुण्यतिथि से जुटाएंगे समर्पण राशि

0 27

*“कार्यकर्ता के समर्पण से चलती है भाजपा”*

 

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

– भाजपा आजीवन समर्पण निधि, मन की बात सहित मंडल, जिला कार्यकारिणी गठन आदि को लेकर बैठक संपन्न

– संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने दिया मार्गदर्शन, दीनदयालजी की पुण्यतिथि से जुटाएंगे समर्पण राशि

*खरगोन।* भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अध्यक्ष व पितृ पुरुष पंडित दीनदयालजी उपाध्याय ने समूची दुनिया को दिशा देने के लिए एकात्म मानव दर्शन दिया था। आज भारतीय जनता पार्टी दीनदयालजी के रास्ते पर चलकर उनके सपनों को पूर्ण कर रही है। दीनदयालजी की पुण्यतिथि 11 फरवरी समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव से ही भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा संगठन बनी है।

यह बात भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने सोमवार को खरगोन जिला कार्यालय पर आयोजित कामकाजी बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया बैठक में श्री गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, पूर्व राज्यमंत्री व खरगोन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कल्याण अग्रवाल, परसराम चौहान, दिनेश शर्मा, राजेंद्र यादव, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, पूर्व विधायक व आजीवन समर्पण निधि जिला प्रभारी आत्माराम पटेल, सहप्रभारी हरेसिंह चावड़ा, पूर्व माशिमं उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत मंचासीन थे। बैठक में आजीवन समर्पण निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “परीक्षा पे चर्चा”, मन की बात, केंद्रीय बजट पर पत्रकारवार्ता, सेमिनार व सम्मेलन, अटल जन्म शताब्दी, मंडल व जिला कार्यकारिणी का गठन आदि पर विस्तृत रूपरेखा बनी। श्री गौतम ने कहा अब समर्पण निधि अंतर्गत जुटाई राशि में से 75 प्रतिशत जिले को मिलेगी। 2025 अटलजी का जन्म शताब्दी वर्ष है, अतः प्रत्येक मोर्चा-प्रकोष्ठ इसपर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से श्रवण करें। श्री गौतम ने जिला व मंडल कार्यकारिणी के संबंध में तय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए गठन करने की बात कही। बैठक के प्रारंभ में स्वागत भाषण श्री अग्रवाल ने दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमती ब्राह्मणे ने बैठक की विषयवस्तु से अवगत कराया। उन्होंने कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से आजीवन समर्पण निधि में सहयोग कर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। श्री पटेल ने आजीवन समर्पण निधि पर जानकारी देते हुए कहा भाजपा दुनिया का एकमात्र राजनीतिक संगठन है जो कार्यकर्ताओं द्वारा दिए सहयोग से चलता है। 1996 में कुशाभाऊ ठाकरे ने इसकी शुरुआत की थी। विधायक श्री पाटीदार ने कहा पहले कार्यकर्ता से 50 रुपए का सहयोग लिया जाता था। आज बढ़कर एक हजार रुपए हो गया है। चौथी शताब्दी में चाणक्य ने कहा था कि दूषित धन से व्यक्ति, परिवार, समाज, संगठन व राष्ट्र नष्ट हो जाता है। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार व अनीति से अर्जित धन से संगठन का संचालन किया जिससे वह समाप्ति की कगार पर है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। बैठक में महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बापूसिंह परिहार, खरगोन नपाध्यक्ष छाया जोशी सहित बड़ी संख्या में जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले ने किया व आभार श्री चावड़ा ने माना।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!