Breaking News in Primes

स्वभाव में विनम्रता और वाणी में मधुरता में ही सफलता है-आचार्य शर्मा

0 45

स्वभाव में विनम्रता और वाणी में मधुरता में ही सफलता है-आचार्य शर्मा

 

ग्राम डोंगरगांव में चल रही है सात दिवसीय संगीतमय नर्मदा महापुराण कथा

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

कसरावद तहसील क्षेत्र के ग्राम डोंगरगांव में महिला मंडल के सामूहिक सहयोग से सात दिवसीय संगीतमय श्री नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा के पांचवें दिन रविवार को कथा वाचक आचार्य पीयूष शर्मा ने नर्मदा पुराण के माध्यम से कहा कि नर्मदा जी का एक नाम नम्रता भी जो मनुष्य को विनम्र रहना सिखलाता हे,आज के युग में भोजन में मिठास तो बढ़ गई है पर वाणी में मिठास गायब हो गई है जिसके कारण समाज में, परिवार में कड़वाहट फैल रही है,उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का जल मीठा है और नाम नम्रता है यदि स्वभाव में विनम्रता और वाणी में मधुरता हो तो जीवन की हर कठिनाई को सरलता से पार करके सफलता के उच्च शिखर पर व्यक्ति पहुंच सकता हे। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में ग्राम सहित आसपास के ग्रामीण पहुंच रहे हैं। मंगलवार को कथा समापन के पश्चात पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!