Breaking News in Primes

ग्राम भोईंदा में हुआ अहीर यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलनआयोजित, 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

0 175

ग्राम भोईंदा में हुआ अहीर यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलनआयोजित,

11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

सामूहिक विवाह सम्मेलन के जरिए समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया जाता है। सामूहिक विवाह सम्मेलन एक अनुकरणीय कदम है।

इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाजजनों के बीच मेल जोल बढ़ता है,रविवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जिले में शादियों की धूम रही। वही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कसरावद तहसील के ग्राम पंचायत भोंईदा में अहीर यादव समाज ठीकरी परगना द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे 11 जोड़ो का विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे 16 गांवो के समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सभी जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।साथ ही अहीर यादव समाज द्वारा सभी जोड़ो को उपहार सहित आशीर्वाद दिया गया।

ग्राम भोंईदा समाज अध्यक्ष भागीरथ यादव ओर यादव समाज के जिला अध्यक्ष जगदीश पटेल ने बताया की

ग्राम पंचायत भोईन्दा में रविवार को अहीर यादव समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन पहली बार आयोजित हुआ जिसमे बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए

जिसमे 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और सभी समाजजनों का भरपूर सहयोग रहा जिसका समाज अध्यक्ष भागीरथ यादव व जिला अध्यक्ष जगदीश पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया

वही अहीर यादव समाज सकल पंच ठीकरी परगना के सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने के लिए ग्राम भोईंदा के अशोक पिता ओंकार यादव द्वारा समाज को सामूहिक विवाह सम्मेलन करने के लिए अपनी भूमि दी गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!