Breaking News in Primes

बोरावां में दिग्गज नेताओं जीतू पटवारी,उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने निमाड़ वासियों को महू में 27 जनवरी की यात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता

0 101

बोरावां में दिग्गज नेताओं जीतू पटवारी,उमंग सिंघार सहित अन्य नेताओं ने निमाड़ वासियों को महू में 27 जनवरी की यात्रा में शामिल होने का दिया न्यौता

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 27 जनवरी को महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा का समापन होगा । इस विराट आयोजन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे , राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और देश प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों और डॉ. अम्बेडकर के समता और सामाजिक न्याय के विचारों को प्रस्तुत करेंगें । उन्होनें बोरावां गांव में कसरावद विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समूचे निमाड़ वासियों से 27 जनवरी को महू में आयोजित इस यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया ।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुभाष यादव को याद करते हुए श्री पटवारी ने कहा कि नर्मदा का पानी हर गांव हर खेत में पहुॅचाकर उन्होनें हरित क्रांति के माध्यम से ग्रामीणों को समद्धशाली और आत्मनिर्भर बनाया है । कांग्रेस पार्टी भी किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ रही है । श्री पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने परिवहन नाके बंद कर अवैध वसूली शुरू कर दी है । ऐसे ही सरकार को राजस्व का घाटा पहुॅचाकर शराब के व्यवसाय में अवैध वसूली की जा रही है । उन्होनें किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज कपास , सोयाबीन, गेंहूॅ, मक्का और अन्य को समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए हम सरकार से हर मोर्चे पर लड़ाई लड़ेंगें ।

समता और समानता के संघर्ष का प्रतीक है महू

मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी कार्यकर्ताओं से महू चलने की अपील करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर की जन्मस्थली होने के कारण महू भारतीय समाज के समता और समानता के संघर्ष का प्रतीक है । महू की समापन यात्रा में कांग्रेसजन संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराकर भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतरकर संघर्ष का शंखनाद करेंगें । श्री सिंघार ने कहा कि भाजपा आम आदमी के सरोकार से जुड़ी राजनीति न करते हुए बॅटवारे की राजनीति करती है । कांग्रेस इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी । मप्र में अब निमाड़ की इस धरती से प्रदेश में बदलाव लेकर आयेंगें ।

महू की यात्रा लोकतांत्रिक मूल्यों को देगी मजबूती

मप्र कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने निमाड़ अंचल सहित समूचे प्रदेश वासियों को इस समापन यात्रा में शामिल होने का न्यौता देते हुए कहा कि यह अभियान भारतीय संविधान की महत्ता को जन जन तक पहुॅचाने , सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और जाति धर्म के विभाजन से उपर उठकर देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने पर केन्द्रित है । इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देना है । श्री यादव ने कहा कि भाजपा संविधान को तोड़-मरोड़कर आरक्षण को समाप्त करने पर तुली हुई है । इसके लिए राहुल गांधी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं । उन्होनें आश्वस्त किया कि महू की यात्रा में निमाड़ अंचल से सर्वाधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे ।

मप्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक इस आयेाजन में शामिल होने का आव्हान करते हुए कहा कि यह यात्रा भारतीय लोकतंत्र और संविधान की नींव को मजबूत करेगी । कांग्रेस पार्टी महू में जय बापू, जय भीम , जय संविधान यात्रा में नई क्रांति का सूत्रपात करेगी ।

 

विचारों की विरासत और संविधान को बचाएगी यात्रा

 

विधानसभा क्षेत्र कसरावद के कार्यकर्ताओं की बैठक की मेजबानी करते हुए पूर्व कृषि मंत्री और विधायक सचिन यादव ने कहा कि यह यात्रा महात्मा गांधी और डॉ. अम्बेडकर की विरासत और संविधान को बचाने के लिए हो रही है । संविधान के प्रति सम्मान प्रकट करने और गांधी – अम्बेडकर के विचारों को व्यापक रूप से आत्मसात करने के लिए प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को महू की इस यात्रा में शामिल होना चाहिए । उन्होनें बताया कि विधानसभा क्षेत्र कसरावद के प्रत्येक पोलिंग बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता महू पहुॅचकर इस यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनायेंगें ।

 

कांग्रेस पदाधिकारियों ने यात्रा में शामिल होने का किया आव्हान

 

मप्र कांग्रेस कमेटी के खरगोन जिला संगठन सह प्रभारी राजकुमारी रघुवंशी, लोकसभा प्रत्याशी डॉ. गोविन्द मुजाल्दा , पोरलाल खरते, नरेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक परसराम डंडीर, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भालसे, जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सुरेश चंदेल और अन्य पदाधिकारियों ने भी समूचे जिले वासियों से इस यात्रा में शामिल होने का आव्हान किया । कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष परसराम यादव और संचालन कांग्रेस नेता अनिल यादव ने किया ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!