Breaking News in Primes

पुलिस ने चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले संगठित चोर गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार

0 60

थाना बड़वाह

खरगोन पुलिस ने चोरी की घटनाओ को अंजाम देने वाले संगठित चोर गिरोह के सदस्यों को किया गिरफ्तार

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

 

• *बड़वाह पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बनाते 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

• *आरोपियों ने पूछताछ मे पूर्व मे जयंती माता रोड पर सुने घर मे चोरी करना कबूल किया*

• *आरोपियों के कब्जे से चोरी किए सोने एवं चांदी के आभूषण कीमती लगभग 07 लाख के जप्त*

• *गिरफ़्तारशुदा आरोपियों है आदतन अपराधी, जिनके विरुद्ध पूर्व मे भी है प्रकरण पंजीबद्ध है*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनोहर बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे थाना बड़वाह ने संगठित होकर चोरी की घटना कारित करने की योजना बनाते व चोरी कारित करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ने मे सफलता हासिल की है ।

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 18.01.2025 की रात मे पुलिस थाना बड़वाह पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, कुछ संदिग्ध बदमाश पडाली नदी पुलिया के पास जंगल की ओर बैठे हुए है जिनके चोरी करने के औजार भी है तथा बड़वाह मे कहीं न कहीं चोरी करने की योजना बना रहे हैं ।

 

प्राप्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवाया गया एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बड़वाह से पुलिस टीम का गठन मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मौके पर पहुँच कर मुखबिर के बताए स्थान पर संदिग्धों की तलाश की गई जिसमे पुलिस टीम को 04 व्यक्ति बैठे दिखाई दिए जो बड़वाह मे किसी न किसी सुने घर अथवा दुकान मे जहां मौका मिलेगा औजारों से ताला तोड़कर चोरी करने की घटना को अंजाम देने की बाते कर रहे थे ।

 

पुलिस टीम के द्वारा मौके पर दबिश देकर उक्त चारो व्यक्तियो को पकडने का प्रयास किया जिसमे से तीन व्यक्ति पकड मे आ गये व उनका एक साथी अंधेरे व जंगल का लाभ लेकर वहाँ से भाग गया ।

पकड़ मे आए तीनों व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम राहुल पिता संतोष सावले व सागर उर्फ बीडी पिता मनोज भामरे व शंकर पिता अर्जुन धुर्वे होना बताया व भागने वाले साथी का नाम आकाश उर्फ गुल्लु पिता हुकुम सोनी का होना बताया । पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियो की तलाशी लेते राहुल सांवले के पास से एक लोहे की टामी व सागर उर्फ बीडी के पास से एक लोहे की छेनी व अन्य व्यक्ति शंकर धुर्वे के पास से एक लोहे की हथोडी मिली जिन्हे मौके पर नियमानुसार विधिवत जप्त किए गए । पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध क्रमांक 28/25 धारा 313 , 111 BNS का पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया है ।

 

पुलिस टीम ने गिरफ्तारशुदा आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले एवं बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई जिसमे उन्होंने दिनांक 16.01.25 की दरमियानी रात मे फऱियादी निवासी जयंतीमाता रोड़ बड़वाह के सुने घर मे जब पुरा परिवार एक *शादी मे गया हुआ था मौके का फायदा उठाकर उनके घर से दो सोने के हार, दो सोने की चेन, झूमकी दो जोड, चांदी के रमझोल, मछली जोड 3 बिछोडी , कडा, एक जोड चादी के इरोदे, तथा नगदी करीब 70,000 रुपये कुल कीमती करीब 7,00,000/- रुपए का सामान* की चोरी इन तीनों ने अपने अन्य फरार साथी आकाश उर्फ गुल्लु सोनी के साथ घटना करना स्वीकार किया । उक्त चोरी की घटना मे पुलिस थाना बड़वाह मे पूर्व से ही अपराध क्रमांक 25/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध होना पाया गया ।

 

*पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी के सम्पूर्ण सोने चांदी के आभूषण कीमती लगभग 7,00,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त किया गया है । तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश जा रहा है ।*

 

*गिरफ्तार आरोपियों के नाम*

1. राहुल पिता संतोष सावले उम्र 24 वर्ष नि.जंयती माता रोड बड़वाह

2. सागर उर्फ बीडी पिता मनोज भामरे उम्र 21 वर्ष नि.गोदीं पट्टी बडवाह

3. शंकर पिता अर्जुन धुर्वे उम्र 19 वर्ष नि.ग्राम तीत तलाई थाना खालवा जिला खण्डवा हाल मुकाम जंयती माता रोड बडवाह

 

*आरोपिगणों का आपराधिक रिकार्ड*

आरोपी – राहुल पिता संतोष सावले उम्र 24 वर्ष नि.जंयती माता रोड बड़वाह

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1. सनावद 524/18 392 भादवि

2. बेड़िया 25/19 379 भादवि

3. सनावद 40/19 379 भादवि

4. बड़वाह 527/23 294,324,327,506 भादवि

 

आरोपी – सागर उर्फ बीडी पिता मनोज भामरे उम्र 21 वर्ष नि.गोदीं पट्टी बडवाह

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1. बड़वाह 116/20 279,337,338 भादवि

2. बड़वाह 693/23 294,323,324,506,34 भादवि

 

*जप्तशुदा मशरुका*

1. चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण कीमती करीबन 700,000/- रूपए

2. आरोपिगणों के कब्जे से चोरी करने के औजारों 1. एक लोहे की टामी, 2. एक लोहे की छेनी ,3. एक लोहे की हथोडी ।

 

*पुलिस टीम*

उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बड़वाह बलरामसिंह राठौर के नेतृत्व मे उनि मोहरसिंह बघेल, उनि अजय कुमार झा, उनि रेणुका राठौर, सउनि अजेश जायसवाल, कपिल अहिरवार, सउनि कमलसिंह कुशवाह, प्रआर. कैलाश चौहान, आरक्षक विनोद जाटव, सुर्या रघुवंशी, विनोद कुमार यादव, राहुल गुर्जर, रवि यादव, दीपक तोमर, अमर कुशवाह, घनश्याम गौतम, दिलीप मालवीय, बलवीर रघुवंशी, रोहित कुशवाह, राकेश पाटिल व अन्य थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!