Breaking News in Primes

कन्ट्रेनर में डबल पार्टेशन में वध हेतु ले जा रहे 2 मृत सहित 60 गौ-वंश को पुलिस सहित बजरंग दल ने पकडा,तीन आरोपी गिरफ्तार

0 435

कन्ट्रेनर में डबल पार्टेशन में वध हेतु ले जा रहे 2 मृत सहित 60 गौ-वंश को पुलिस सहित बजरंग दल ने पकडा,तीन आरोपी गिरफ्तार

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

मुखबिर की सूचना पर पुलिस सहित बजरंग दल कार्यकर्ताओ ने कन्ट्रेनर में डबल पार्टेशन में वध हेतु ले जा रहे गौ-वंश को पकड़ने में बड़ी सफलता प्राप्त की जिसमें तीन आरोपीतो को गिरफ्तार किया गया

 

बलकवाडा थाने की खलटांका पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सफेद रंग के कंटेनर क्रमांक RJ 47 GA 4848 में गोवंश भरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की गई जिसमें उक्त कंटेनर को रोककर चेक करते कंटेनर के अंदर दो पार्टीशन में 62 गौवंश जिसमें गाय, केडे, केडी, सांड भरे हुए मिले जिनमें से 02 गाय मृत पाई गई। बाकी शेष बचे जीवित गौवंश जिनके पैर मुंह रस्सी से आरोपीयो द्वारा कुरता पुर्वक बंदे हुए थे। कन्ट्रेनर में उक्त गौ-वंश के लिए पानी-चारा की कोई व्यवस्था न होकर बेरहमी से डबल पार्टेशन में भरकर महाराष्ट्र तरफ वध हेतु ले जा रहे थे। जिनको लाने ले जाने का कोई वेध लायसेंस भी न होना पाया गया। उक्त सभी गौवंश को लाल माटी हनुमान गौशाला निमरानी ले जाकर जेसीबी मशीन और क्रेन से गोशाला में उतारा गया। जिसमे मृत 02 गायों का पी एम कराया गया तथा शेष 60 गौवंश का मेडीकल परीक्षण कराया गया,जिसमें चालक मंजूरपिता सकुर नियारगर जाति मुलतानी उम्र 34 साल निवासी बोतलगंज थाना पापलीपा मण्डी जिला मंदसौर,मुजफ्फर पिता हनीफ नियारगर जति मुलतानी उम्र 42 साल निवासी बोतलगंज थाना पिपलीया मण्डी जित्ला मंदसौर व कालु पिता मुना खाँ जाति मेवाती मुसलमान उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 34 मदारपुरा मोहल्ला मंदसौर थाना कोतवाली मंदसौर जिला को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध अपराध चारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वथ प्रतिशेध अधि 11(1) (घ) पशु कुरता निवारण अधिनियम का कायम कर विवेचना में लिया गया।

जप्त शुदा कन्ट्रेनर पूर्व से थाना सुरखी जिला सागर में गौवंश तस्करी में कंटेनर क्रमांक RJ 47 GA 4848 के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर धाना सुरखी जिला सागर के अपराध क 604/23 धारा 4,6,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम में भी दिनांक 10.12.2023 को जए हुआ था,उक्त प्रकरण में एसडीओपी मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी रितेश यादव, चौकी प्रभारी राजेन्द्र अवास्या के नेतृत्व में अशोक नैयर,धनसिंग पवार,अखिलेश भूरिया, नीरज यादव, राकेश चौहान, देवीसिंग चौहान, नरेन्द्र जाट, पंकज शर्मा, कम्पयूटर ऑपरेटर अजय सॉलकी, अनिल मोगरे का विशेष योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!