Breaking News in Primes

छत्तीसगढ़ की काशी धार्मिक नगरी खरौद में बह रही मदिरा की धार,बड़ी संख्या में महिला पहुंची कलेक्टर के द्वार

0 114

शिवकुमार शर्मा ब्लॉक रिपोर्टर शिवरीनारायण

 

छत्तीसगढ़ की काशी धार्मिक नगरी खरौद में बह रही मदिरा की धार,बड़ी संख्या में महिला पहुंची कलेक्टर के द्वार

रिगनी / खरौद छत्त्तीसगढ़ की काशी के नाम से विख्यात भगवान लक्ष्णमेश्वर की नगरी खरौद की धार्मिक महत्ता को देखते हुए शासन द्वारा मांस- मदिरा की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित की गई है, लेकिन जिम्मेदार पुलिस व प्रशासनिक अमले की उदासीनता के चलते यहां मदिरा की धार बह रही है। गली कूचों में ना केवल महुआ शराब की बिक्री होती है, बल्कि देशी व विदेशी मदिरा भी सर्व सुलभ हो गई है। इसको लेकर कई बार शिकायतें की गई है, लेकिन पहल आज तक नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में खरौद के नागरिक बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर कलेक्टोरेट पहुंचे और कार्रवाई को लेकर गुहार लगाई है। सोमवार 21 अक्टूबर को कलेक्टोरेट पहुंचे खरौद के नागरिकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने धार्मिक नगरी खरौद में प्रतिबंध के बावजूद शराब की बिक्री और जगह जगह चल रहे बावनपरियों के खेल की शिकायत करते हुए इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत के पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने बताया कि नगर में हो रही शराब की अवैध बिक्री और जुए के कारोबार पर रोक लगाने की शिकायत कई बार पुलिस थाना शिवरीनारायण और विभागीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होती। जिसके कारण असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद है।

 

विरोध करने पर मिल रही है धमकी

शिकायत करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब की बिक्री और जुआ पर रोक लगाने तकरीबन ढाई सौ महिलाए एकजुट है। इसको लेकर बीते दो माह से महिलाओं द्वारा शाम को नगर भ्रमण किया जाता है। ऐसे लोगों की शिकायतें भी लिखित में की गई है। उन्होंने बताया कि शराब बिक्री और जुआ पर रोक लगाने महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से अवैध कारोबारी बौखला गए है। स्थिति यह है कि उनके द्वारा इस टीम की महिलाओं को जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इसकी सूचना भी शिवरीनारायण थाने में दी गई है। उन्होंने पूर्व में दिए गए कापियों के साथ इस दिशा में यथाशीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं समय रहते अवैध शराब व जुए के कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं होने पर महिलाओं द्वारा उग्र आंदोलन और भूख हड़ताल करने की चेतावनी भी दी गई है।

 

सीएम के सख्त आदेश के बावजूद चल रहा कारोबार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर एसपी कान्फ्रेंस में भी अवैध शराब की बिक्री और जुए पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद सूरजपुर की घटना होने पर मुख्यमंत्री ने फिर एक बार यह बात दोहराई और अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए है। बावजूद इसके जांजगीर चांपा जिले में जुए और शराब का कारोबार बेखौफ फल फूल रहा है टेंपल सिटी शिवरीनारायण व खरौद का एरिया इन अवैध कारोबारियों का शरण स्थली बना हुआ है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!