Breaking News in Primes

शिक्षकों और अभिभावकों का बैठक संपन्न।

0 100

शिक्षकों और अभिभावकों का बैठक संपन्न।

आज दिनांक 19 10 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चोपना में पालक एवं शिक्षकों के मध्य एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे और संस्था प्राचार्य द्वारा तिमाही परीक्षा परिणाम समस्त पालकों के समक्ष रखा गया जो कि इतना संतोषजनक नहीं था परंतु इस पर विचार करके परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए क्या-क्या रणनीति अपनाई जाना चाहिए इस पर विचार विमर्श किया गया पालकों की ओर से भी अनेक सुझाव आए और शिक्षको ने भी अपनी कार्य योजना पालकों के समक्ष रखी और कक्षा दसवीं और बारहवीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम कम से कम 90% तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया। साथ ही जिला एवं राज्य स्तर पर भी बच्चों को प्रथम स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा ऐसा आश्वासन शाला प्रबंधन की ओर से पालकों को दिया एवं पालकों से भी शाला प्रबंधन यहां अपेक्षा करता है उनका पूरा सहयोग शाला प्रबंधन को प्राप्त होगा ताकि वांछित सफलता प्राप्त किया जा सके बैठक में मुख्य रूप से श्री विवेकानंद बैरागी अपना पक्ष रखा और उन्होंने भी किस प्रकार से बच्चों में सुधार लाना है और परीक्षा परिणाम सुधारना है इसके विषय में बताने का काम किया साथ ही दिलीप सिकदर एवं अन्य पालक जो वहां उपस्थित थे उन्होंने अपने-अपने विचार व्यक्त किया शाला प्रबंधन की ओर से श्रीमती वंदना मंडल प्रभारी प्राचार्य ने तिमाही परीक्षा परिणाम की घोषणा की अंत में श्री सुभाष चंद्र मंडल ने बैठक में पधारे समस्त अभिभावकों को आभार व्यक्त किया और अपेक्षा की है कि शाला में इस तरह अच्छा प्रयास करते हुए और उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने की दिशा में कार्य करेगी और इससे पालकों का भी सहयोग प्राप्त होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!