Breaking News in Primes

सांसद डॉ.मिश्रा का मझौली में उत्साह और उमंग के साथ किया गया स्वागत सम्मान।

0 336

सांसद डॉ.मिश्रा का मझौली में उत्साह और उमंग के साथ किया गया स्वागत सम्मान।

 

चुवाही में मंडल अध्यक्ष, व चमराडोल में जिला पंचायत सदस्य की रही के अगुवाई में हुआ भव्य स्वागत।

 

मैं स्वागत करने नहीं आप लोगों के द्वारा दिए गए प्रेम ,स्नेह पार्टी समर्पित भावना को नमन करने आभार ज्ञातीत करने आया हूं–डॉक्टर राजेश मिश्रा

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

सीधी-सिगरौली लोकसभा संसदीय सीट से नव निर्वाचित सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मझौली मंडल में सांसद निर्वाचित होने एवं प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल हो दिल्ली से आने पर प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष मझौली एड. प्रवीण तिवारी, तथा जिला पंचायत सदस्य ताला व गौ संरक्षण समिति सभापति जिला पंचायत सीधी सुमन डॉ. मनोज कोल के अगुवाई में भव्यता पूर्ण स्वागत सम्मान किया गया।

आज 20जून को सीधी सांसद डॉ राजेश मिश्रा सीधी से चलकर मझौली पहुंचे जहां सांसद निर्वाचित होने के प्रथम आगमन पर मझौली क्षेत्र में प्रवेश करते ही चुवाही छादे में मंडल अध्यक्ष मझौली प्रवीण तिवारी के अगुवाई में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सरगर्मी के साथ फलों से तौल पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।जहां पर मुख्य रूप से जिला मंत्री अखिलेश पांडे, मझौली मंडल उपाध्यक्ष डांगा सरपंच अखिलेश जायसवाल, महामंत्री राजकुमार तिवारी, वरिष्ठ नेता रामसखा शर्मा, अशोक द्विवेदी, संतोष उरमलिया, लोरिक यादव, बृजेश परोहा, राजमणि पांडे, अजय तोमर, शिवाकांत तिवारी, नीरज तिवारी, राजेश सिंह, सरोज साहू, हेमंत साहू,आदि के साथ सैकड़ो के संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता नेता शामिल रहे। वही मझौली से ब्यौहारी जाते समय मझौली उपखंड के ताला जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चमराडोल में ताला जिला पंचायत सदस्य गौ संरक्षण समिति सभापति जिला पंचायत सीधी सुमन डॉ मनोज कोल के अगुवाई में मझौली क्षेत्र के सैकड़ो वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता इकट्ठे हो पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्यता के साथ स्वागत सम्मान किये तथा गांजे बाजे के ध्वनि में जमकर ठुमके लगाए तथा शुभकामनाएं प्रेषित किये। जहां पर मुख्य रूप से समाजसेवी भाजपा नेता मार्तंड चतुर्वेदी, सरपंच चमराडोल बृजेश चंद्र सिंह तिवारी,करमाई बजरंगी गुप्ता, बोदारी टोला राम शिरोमणि यादव, पाड मनीष विश्वकर्मा, मझौली नगर परिषद पार्षद वार्ड क्रमांक 12 अवधेश कोल, आदि शामिल रहे। इस दौरान नव निर्वाचित सांसद डॉ राजेश मिश्रा द्वारा स्वागत सम्मान में शामिल जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि हम स्वागत सम्मान करने नहीं बल्कि आप लोगों के इस अपार प्रेम व लगाव तथा पार्टी के प्रति समर्पित भावना जिसके कारण मुझे भारी मतों से विजय हासिल हुई है उसे प्रेम ,स्नेह और पार्टी समर्पित भावना को नमन करने तथा आभार व शुक्रिया ज्ञापित करने आया हूं। मैं आप लोगों को अस्वस्थ करता हूं कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आप लोगों के साथ खड़े रहकर दिन-रात जनता जनार्दन की सेवा में लगा रहूंगा साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि क्षेत्र में मोदी और मोहन की डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बहेगी लोगों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं ।जिनका समुचित ढंग से क्रियान्वयन कराया जाकर दीन, दुखी, गरीब, असहाय लोगों की जीवन में खुशहाली का संचार किया जाएगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!