Breaking News in Primes

जिलेवासी दोपहर 12 से शाम 04 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें- कलेक्टर 

0 189

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

जिलेवासी दोपहर 12 से शाम 04 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें- कलेक्टर

 

लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु कलेक्टर ने की अपील

 

शहडोल 27 मई 2024- शहडोल जिले में बढ़ते हुये तापमान को देखते हुये लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने शहडोल जिले के नागरिकों से अपील की है कि लू (तापघात) के लक्षण दिखाई देते ही अपने नजदीकीे अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें, बचाव के उपाय करें। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में लू लगने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। वृद्ध, बच्चे, खिलाड़ी, धूप में काम करने वाले श्रमिक सर्वाधिक खतरे में रहते हैं। पसीना न आना, गर्म-लाल एवं शुष्क त्वचा, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टियां होना, बेहोश हो जाना एवं पुतलियां छोटी हो जाना लू (तापघात) के प्रमुख लक्षण एवं संकेत हैं।

कलेक्टर श्री तरूण भटनागर ने कहा है कि गर्मी व लू से बचाव के लिए खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, शराब व केफिन के सेवन से बचें, ठण्डे पानी से नहाएं, सर ढके व हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहने, बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़े, दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 04 बजे के मध्य बाहर जाने से बचें आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले, धूप में नंगे पाँव न चलें, बहुत अधिक भारी कार्य न करें। बाहर निकलना आवश्यक हो तो छतरी व धूप के चश्मे का उपयोग करें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें, ओ.आर. एस.का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!