Breaking News in Primes

नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है गैरतगंज सीएमओ नंदकिशोर परेशानियां

0 300

नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है गैरतगंज सीएमओ नंदकिशोर परेशानियां

लोकेशन गैरतगंज

संवाददाता गौरव व्यास

गैरतगंज-गैरतगंज नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

पेयजल वितरण में कहीं भी किसी प्रकार की अव्यवस्था ना बनें। नागरिकों को आवश्यकतानुसार पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा

यह निर्देश कलेक्टर अरविंद दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में *गैरतगंज, बेगमगंज* सहित अन्य क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए पीएचई, नगरीय निकाय तथा जल निगम के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को पेयजल के लिए परेशानी ना हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

उन्होंने गैरतगंज में पेयजल वितरण की समीक्षा करते हुए सेमरी जलाशय से पेयजल आपूर्ति में आ रही कठिनाई का समाधान कर नागरिकों को पेयजल वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों को दिए। साथ ही पेयजल आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु गैरतगंज में ट्यूबबेल की संख्या तथा उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए ट्यूबबेलों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश पीएचई अधिकारी को दिए।

उन्होंने कहा कि यदि ट्यूबबेल बंद है तो उसका कारण ज्ञात कर समाधान करें।

नगर गैरतगंज में मात्र एक सेमरी बांध के द्वारा नगर गैरतगंज में एवं आसपास के क्षेत्र में पानी की सप्लाई दी जाती है बिजली के परेशानी के कारण जो समय-समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती मुख्य नगर परिषद अधिकारी सीएमओ नंदकिशोर परेशानियां जी ने जाकर खुद व्यवस्था का आवरण किया उनके साथ इन नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपलब्ध रहे।

मुख्य नगर परिषद अधिकारी का कहना है कि नगर वासियों को पानी की कमी नहीं होनी चाहिये स्पेशल गर्मी में खुद जाकर उन्होंने सेमरी बांध पर समस्त प्रकार की व्यवस्था को पूर्ण किया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!