Breaking News in Primes

लड़कियों से बलात्संग व लूट पाट करने वाले आरोपियों को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0 693

लड़कियों से बलात्संग व लूट पाट करने वाले आरोपियों को सीधी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मैजिक कॉल एप्प के माध्यम से आवाज बदलकर लड़कियों को झासे में लेकर देते थे वारदात को अंजाम।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

जिले के मझौली थाना क्षेत्र से साइबर अपराध से जुड़ा एक बढ़ा मामला सामने आया है जहां आरोपियों द्वारा मैजिक कॉल एप्प के माध्यम से आवाज बदलकर लड़कियों की आवाज में बात कर लड़कियों को झासे में लेकर वारदात को अंजाम दिया जा रहा था यह कोई मामूली घटना या अपराध नहीं कहा जा सकता बल्कि बड़ा साइबर अपराध सामने आया है जहां एक दो नहीं बल्कि आधा दर्जन से अधिक आदिवासी बालिकाओं को आरोपियों ने अपना शिकार बनाया है। मामला दर्ज होने पर सीधी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराध से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति एवं प्रेस वार्ता के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया गया है कि

16 मई 2024 को थाना मझौली आकर फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 मई 2024 को खून के जरिए कॉल कर महिला की आवाज में जो अर्चना मेडम नाम बता कर स्कॉलरशिप के फार्म में हस्ताक्षर करने के लिये बुलाए एवं फिर एक व्यक्ति को अपना बेटा बताकर उसके साथ आने को कहकर भेजे जिससे वह उनके साथ चली गई जो फरियादिया को एक सूनसान घर में लेजाकर जबरदस्ती बलात्संग किया व विरोध करने पर गंदी गालिया देकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर फरियादी का मोबाईल छीन लिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मझौली में धारा 376 (2 (एन), 342, 294, 323, 506, 366,394, 120बी भा.द.वि. का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस महानिरीक्षक रीवा, जोन रीवा डॉ. महेन्द्र सिंह सिकरवार, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र रीवा साकेत पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविन्द्र वर्मा घटना स्थल पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की गभीरता को दखते हुये पुलिस महानिरीक्षक रीवा द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा की गई एवं आरोपी की गिरफ्तारी व विवेचना हेतु एसआईटी का गठन किया जाकर अतिशीघ्र आरोपी के गिरफ्तारी तथा विवेचना की अद्यतन स्थिति से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया गठित टीम द्वारा भौतिक एवं तकनीकी दक्षता का उपयोग कर संदेही बृजेश प्रजापति पिता ददुल्ला प्रजापति उम्र 30 साल निवासी अमरवाह थाना जमोडी जिला सीधी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जो बताया कि लगभग 3 साल पहले जबलपुर में स्टील फैक्ट्री में काम करने के दौरान फैक्ट्री में विस्फोट हो जाने से उसके हाथ पैर जल गए थे। उसके बाद वह वापस आकर अपने ससुराल मड़वास क्षेत्र में रहने लगा था आरोपी कुछ दिन पहले गुजरात गया था जहा से कुछ दिन पहले वापस आने के बाद इस तरह का अपराध कारित करने लगा। आरोपी पकड़ा न जाए इसलिए लड़कियों से फोन छीन लेता था और घटना शाम के समय अंधेरे में करता था। बाइक से लडकियों को लेने हेलमेट और ग्लव्स पहन कर जाता था। आरोपी मैजिक कॉल एप्प के माध्यम से जिसमें बोलने पर पुरुष की आवाज महिला की आवाज में बदल जाती है. का उपयोग करते हुए कॉलेज में पढ़ने वाली लड़कियों को टारगेट करता था और कहता था कि उनकी स्कॉलरशिप आ गई है पर कुछ दस्तावेज के कारण से पैसा नहीं निकल पा रहा है इसलिए कुछ दस्तावेज लेकर एक निश्चित स्थान पर बुलाता था। जब पीड़िता एक निश्चित जगह (ज्यादातर टिकरी क्षेत्र में) पर पहुंच जाती थी इसके बाद बोलता था कि मैं काम में व्यस्त हूं बाइक से मैं अपने लड़के को पहुंचा रही हूं उसके साथ आ जाना इसके बाद वह स्वयं जाता था और लड़कियों को सूनसान जगह में खंडहर घर में ले जाकर उनके साथ बलात्कार करता था तथा उनका मोबाइल लूट लेता था साथ उनके लूटी गई मोबाईल की सिम से व्हाट्सएप्प उपयोग कर ग्रुपो से अन्य लड़कियो का नंबर प्राप्त कर और घटना कारित करना स्वीकार किया है। आरोपियों के पास से मोटर सायकल, ग्लब्स, हेल्मेट एवं 04 नग मोबाईल जप्त किया गया है।

 

*और भी बढ़ सकता है मामला*

 

आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग मोबाईल बरामद हुये है। जिससे अपराध की घटना में बढ़ोतरी होने का कायास लगाया जा रहा है। जिनकी जाँच की जा रही है। अपराध से संबंधित 04 नग मोबाईल जप्त किये जा चुके है। आरोपी ने बताया कि लूटी गई मोबाईलों को संदीप पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवार्समडवास थाना मझौली, राहुल पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी मडवास थाना मझौली एवं लवकुश प्रजापति पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी मडवास के सहयोग से बेचता था।

 

*अलग-अलग चार अपराध हुए पंजीबद्ध*

 

1. घटना दिनांक 13/05/24, रिपोर्ट दिनांक 16/05/2024, अपराध क्र. 442/24 धारा 376 (2) (एन), 342, 294, 323, 506, 366, 394, 120बी भा.द.वि.

 

2. घटना दिनांक 04/05/2024. रिपोर्ट दिनांक 18/05/2024 अपराध क. 450/24 धारा 354, 394, 342, 294, 323, 506, 34, 120बी भा.द.वि.

 

3. घटना दिनांक 15/04/2024, रिपोर्ट दिनांक 19/05/2024, अपराध क. 456/24 धारा 376(2) (एन), 342, 294, 323, 506, 363, 366, 394,120बी मा.द.वि. एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट

 

4. घटना दिनांक 20/04/2024, रिपोर्ट दिनांक 23/05/2024, अपराध क्र. 471/24 धारा 376(2) (एन), 342, 294, 323, 394,120बी भा.द.वि.

 

 

गिरफ्तार आरोपी:- 1. बृजेश प्रजापति पिता ददुल्ला प्रजापति उम्र 30 साल निवासी अमरवाह थाना जमोड़ी जिला सीधी।

 

2. संदीप पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी मडवास थाना मझौली जिला सीधी

 

3 राहुल पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी मड़वास थाना मझौली जिला सीधी

 

4. लवकुश प्रजापति पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी मड़वास थाना मझौली जिला सीधी

 

*इनकी रही सराहनीय भूमिकाः-* उपरोक्त अपराध की पतासजी एवं में अरविन्द्र श्रीवास्तव अति. पुलिस अधीक्षक जिला सीधी, सुश्री रोशनी सिंह ठाकुर, एस.डी.ओ.पी. कुसमी, उप निरीक्षक दीपक सिंह बघेल, थाना प्रभारी मझौली, प्रीति वर्मा, केदार परौहा, दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्र०आर० महेन्द्र पाटले, आरक्षक विवेक द्विवेदी महिला आरक्षक प्रतीक्षा तिवारी, आरक्षक प्रदीप मिश्रा (सायबर सेल) का अहम योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!